गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका के निर्देश पर सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी के नेतृत्व में वार्ड 94 में चलाया गया डेंगू मच्छर से बचाव एंव जनजागरूकता अभियान, इनका किया चालान, लगाया 38 हजार का अर्थदंड

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 29, 2023 6:53 अपराह्न

 

देहरादून : शहर में आज जिलाधिकारी सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया। वार्ड नम्बर 94 में सहायक निदेशक सूचना के नेतृत्व टीम द्वारा डेंगू मलेरिया, सघन अभियान चलाया गया, इस दौरान द्वारा लार्वा सर्वे करते हुए प्रचार सामाग्री वितरण, फॉगिंग, लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही रखने वालो पर रूपये 38 हजार का अर्थदण्ड लगाया गया।

आज वार्ड नम्बर 94 की टीम द्वारा सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया, नर्सरी में बाल्टी में जमा पानी में लार्वा पाए जाने पर नर्सरी संचालक रियाज का रूपये 1 हजार का नकद चालान किया गया। आम्रपाली होटल/रेस्टोरेंट की छत पर रखे डिब्बे में जमा पानी में लार्वा पाए जाने तथा छत पर रखी टंकी पर ढक्कन न होने पर रूपये 05 हजार का नकद चालान किया गया। काम्पलेक्स भवन में रखी 03 टंकियों में ढक्कन न होने एक डिब्बे व वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर लार्वा पाए जाने पर काम्लेक्स स्वामी पर रूपये 11 हजार का नकद चालान किया गया। वही एक निर्माणधीन भवन में दो होद्दी में पुराना जमा पानी में लार्वा पाए जाने पर होद्दी को पम्प द्वारा खाली कराया गया तथा भवन स्वामी पर रूपये 21 हजार का चालान भवन पर चस्पा किया गया।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी ने जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे डेंगू /मलेरिया उन्मूलन एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, नगर निगम के अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो वार्डवार जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं डेंगू के लार्वा का नष्ट कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रहे इस महा अभियान में सहयोग करे डेंगू की रोकथाम एवं बचाव सहयोग करें। कहा कि अपने आसपास एवं घरों में सफाई रखें तथा अपने घर में बर्तनों में ,खुले में पानी जमा न होने दें गमले, आदि का निरीक्षण कर लें ताकि डेंगू का लार्वा न पनपे अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक रखें।

इस अवसर पर डेंगू मलेरिया अधिकारी डॉ सुभाष जोशी ने लोगों से अपने घरों में पानी जमा न होने देने तथा खाली बर्तनों को उल्टा रखने, घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने को कहा। डेंगू मॉनिटिरिंग नोडल चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप राणा ने डेंगू के लक्षण एवं बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने को कहा। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी,डेंगू मॉनिटिरिंग नोडल चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप राणा, सैनेट्री सुपरवाईजर अनंत विभोर , लैब टैक्निशियन आशीष किमोठी आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ मैपिंग में सुस्ती पर सख्ती, तीन जिलों के ईआरओ को नोटिस
  • चमोली की 6 तहसीलों में मेगा मॉक ड्रिल
  • हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, पुलना गांव में घर पर गिरा विशाल पत्थर
  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.