गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर पाबौं में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2020 8:18 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में आज विकास खण्ड परिसर पाबौं में आधार कार्ड से वंचित लोगों के लिए आधार कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरस्थ गांव बरसीला के 02 दिव्यांग हिमांशु व यशवंत के आधार कार्ड भी बनाए गये। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि लंबे समय से दोनो दिव्यांगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे थे, जिसको लेकर दिव्यांग के परिजन द्वारा जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पाबौं में आधार कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिये। ताकि क्षेत्र में आधार कार्ड से वंचित दिव्यांगजनों एवं अन्य लोगों के आधार कार्ड बनवाकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

शिविर में आधार कार्ड बनाने व पुराने कार्ड में सुधारीकरण आदि के कार्यों के लिए क्षेत्र के आस-पास के गांवो से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने के कारण जिलाधिकारी ने शिविर को दो दिन और बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले मनोचिकित्सक की टीम उपलब्ध नहीं हो पाती थी, किन्तु अब मेडिकल काॅलेज श्रीनगर में हर सप्ताह सोमवार को मानसिक रूप से दिव्यांगजनों का चैकअप कर उनको सर्टिफिकेट उपलब्ध कराये जाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज शिविर में 02 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड बनाये गये हैं, जो मानसिक रूप से भी परेशान हैं, जिनको सोमवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा मेडिकल काॅलेज श्रीनगर ले जाकर उनका चेकअप करवाया जायेगा तथा उसी आधार पर दिव्यांग सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

दिव्यांगजनों एवं दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके, इस हेतु आज विकास खण्ड पाबौं में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 02 दिव्यांगजनों सहित क्षेत्र के आस-पास के लगभग 150 ग्रामीणों ने अपने आधार कार्ड बनवाये। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों द्वारा नया आधार पंजीकरण, बायोमेट्रिक अद्यतन एवं डेमोग्राफिक अद्यतन कार्य भी करवाया गया। शिविर में कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। बरसीला गांव के दो दिव्यांगों के परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनके समक्ष दिव्यांगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ न मिलने की बात रखी, जिसका जिलाधिकारी ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खण्ड पाबौं में शीघ्र ही आधार कार्ड बनाये जाने हेतु शिविर लगाकर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के आधार कार्ड में सुधारीकरण होना हो, उन लोगों को भी शिविर में शामिल कर उनकी समस्या का समाधान करें, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।

इस मौके पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रकाश चौहान, खण्ड विकास अधिकारी बी.पी. जुयाल, ग्राम प्रधान पाबौं हरेन्द्र कोली, ग्राम प्रधान बरसीला विक्रम सिंह कंडारी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी सहित दीपक कंडारी, गुलाब सिंह गुसांई, लक्ष्मी चौहान, संबंधित ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, दिव्यांगजन व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.