शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी अजय सिंह के इनपुट पर हरिद्वार पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में लिप्त तस्करों का भंडाफोड़, लक्सर से अन्य प्रांतों में थी वितरण की योजना, चरस पैडलर से करीब 3.7 किलोग्राम चरस बरामद, ब्लाउजनुमा पाॅकेटदार जैकेट में छुपाकर लाई जाती थी चरस 

नशा किसी भी समाज को खोखला कर देता है, हमारी कोशिशें जारी हैं हम इस धंधे में लिप्त अंतिम अपराधी को भी जेल भेजेंगे :: एसएसपी हरिद्वार

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2023 9:39 अपराह्न
 

नेपाल के रास्ते बिहार, उत्तर प्रदेश समेत एवं अन्य प्रांतों से छुपकर धर्मनगरी हरिद्वार के युवाओं की नसों में घोला जा रहा था नशा

अन्य की तलाश में उ०प्र० समेत संभावित स्थानों पर दबिशें जारी 

 लक्सर/हरिद्वार : मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’ के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह को मिले इनपुट के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए “सी.ओ लक्सर एवं कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वकील के घर संयुक्त रूप से मारे गए छापे में अभियुक्त वकील पुत्र असगर के घर के अंदर टीन के बक्से में छुपाकर रखी गयी लगभग 3.7 किलोग्राम चरस को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

बेहद शातिर है गैंग

अभियुक्त उपरोक्त वकील अपने साथी असलम अंसारी निवासी बिहार के साथ मिलकर लंबे समय से चोरी छिपे चरस की तस्करी करता था। ये इतने शातिर तरीके से अपना काम करते थे कि पकड़ में नहीं आ पाए थे। असलम नेपाल के रास्ते चरस को भारत में बिहार राज्य में लाता था वहां से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) समेत अन्य प्रांतों में पहुंचाता था। इसके द्वारा लक्सर में गुपचुप तरीके से एक कमरा भी इसी काम के लिए लिया गया था जहां से माल की डिलीवरी अभियुक्त वकील उपरोक्त को हो जाने पर, फिर से कमरा बंद करके वापस बिहार चला जाता था। एक बार माल की डिलीवरी अभियुक्त वकील को हो जाने पर आगे की जिम्मेदारी वकील की हो जाती थी।

छुपाकर लाते थे चरस

अभियुक्त वकील/असलम द्वारा चरस को पहले नेपाल से भारत में बिहार राज्य लाकर उसके बाद बेहद शातिर तरीके से बिहार राज्य से शरीर मे बलाउजनुमा जैकेट के अंदर बनाए गए छोटे छोटे पैकेट में इस प्रकार छुपाकर ले जाया जाता था कि सामने से देखने पर किसी भी व्यक्ति को कोई शक नहीं होता था। हरिद्वार पुलिस ने अपनी पड़ताल में अभियुक्त के कब्जे से उस जैकेट को भी बरामद किया है।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

प्रकरण में कोतवाली लक्सर पुलिस ने एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत गंभीर धाराओं में मु०अ०सं० 542/23 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर, अभियुक्त वकील को जेल भेजा जा रहा है जबकि इसके साथी अभियुक्त असलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा यू०पी०, बिहार समेत सभी संभावित स्थानों में दबिशें दी जा रही हैं। विवेचना जारी है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मकान मालिक के खिलाफ भी होगी कार्यवाही

पूरे उत्तराखंड समेत हरिद्वार पुलिस द्वारा भी समय-समय पर चलाए जाने वाले सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों की जानकारी न देने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती रही है परंतु पुलिस द्वारा बार-बार संचार के विभिन्न माध्यमों के द्वारा भी सूचना को प्रचारित-प्रसारित किए जाने के बावजूद भी लोगों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने से ऐसे लोगों को रुकने का ठिकाना मिल जाता है। इस मामले में भी अभियुक्त असलम उपरोक्त की जानकारी पुलिस से छुपाकर, उसको अपने घर में पनाह देने पर मकान मालिक के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. वकील पुत्र असगर निवासी – सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार 

 बरामद माल

  1. चरस 3.7 किलो ग्राम
  2. ब्लाउजनुमा पोकेटदार जैकेट

पुलिस टीम 

  1. क्षेत्राधिकारी लक्सर मनोज कुमार ठाकुर
  2. व०उ०नि० अंकुर शर्मा
  3. उ०नि० मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर
  4. हे०का० पंचम प्रकाश
  5. कानि० अजीत तोमर
  6. का० प्रभाकर
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.