मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक अक्षम बच्चों के लिए झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर, विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2025 5:50 अपराह्न

विशेष बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए बड़ा कदम

कोटद्वार : झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि इस इलाके में बडी संख्या में बच्चे मानसिक रूप से अक्षम या विकास से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन, कोटद्वार के निदेशक डॉ. कमलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। काबिलेगौर है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने श्री दरबार साहिब, देहरादून आगमन के दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से झण्डीचौड़ कोटद्वार में एक विशेष शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया था। इसी गम्भीर विषय पर चिंता के बाद मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के छह सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने झंडीचौड़ में शिविर लगाकर 100 से अधिक बच्चों का मानसिक, शारीरिक एवं विकासात्मक परीक्षण किया।

विशेष शिविर में डाॅक्टरों की टीम ने बच्चों की मानसिक सेहत का आकलन कर स्क्रीनिंग के आधार पर विस्तृत डाटा तैयार किया, जिसके आधार पर डाॅक्टरों की टीम यह पता लगाएगी कि इस क्षेत्र में मानसिक अक्षमता या व्यवहारगत समस्याओं के पीछे संभावित चिकित्सीय, पोषण संबंधी या पर्यावरणीय कारण क्या हो सकते हैं ? शिविर में झंडीचौड़, लोकमणिपुर, किशनपुर, कलाल घाटी और हल्दूखाता सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे तथा डॉक्टरों को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

इस विशेष शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मनोरोग विभाग से डॉ. विदुषी मक्कड़, डॉ. मनकरन संधू, शिशु एवं बाल रोग विभाग से शिशु मनोचिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह व डॉ. अनुपम जोशी तथा कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. रविकांत और डॉ. आलोक कुमार ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय सहयोग बलराज दत्ता, सत्य प्रकाश थपलियाल, डॉ. नंद किशोर, जितेंद्र नेगी, एस जी आर आर पब्लिक स्कूल के निदेशक धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, एस जी आर आर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गिरीश उनियाल एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़ का विशेष सहयोग रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.