posted on : दिसंबर 26, 2022 4:46 अपराह्न
कोटद्वार। शारदीय नवरात्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। क्षेत्र के विभिन्न माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। उन्होंने आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रोचार के बीच देवी स्तुति, नवदुर्गा प्रार्थना, देवी कवच, आरती, भजन-कीर्तन आदि आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवरात्र पर सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर, सिंदूरा देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, सिद्धबली मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर आदि में दर्शन, पूजन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।



