रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2025 4:31 अपराह्न

कोटद्वार : कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय मगनपुर की बहुप्रतीक्षित प्रवेश प्रक्रिया के प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का नगर के विभिन्न स्थानों पर सैन्य संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रमों में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, फूल मालाओं एवं आतिशबाज़ी के माध्यम से नागरिकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कोटद्वार नगर के चिल्लरखाल चौराहा, किशनपुर, दुर्गापुरी, नींबूचौड़, सिंभलचौड़, देवी मंदिर, बालासौड़ एवं झंडाचौक पर नागरिकों ने भव्य स्वागत करते हुए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एवं प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कराने हेतु विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रति आभार व्यक्त किया।

झंडाचौक पर समारोह के समापन अवसर पर अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि “केंद्रीय विद्यालय मगनपुर में प्रवेश प्रक्रिया 16 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी है, जो आगामी 25 जून 2025 दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। बीते चार दिनों में 500 से अधिक प्रवेश प्रपत्र विद्यालय से वितरित किए जा चुके हैं। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएँ संचालित कर दी जाएँगी।”

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय विद्यालय की सौगात को कोटद्वार वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, इफको निदेशक उमेश त्रिपाठी, राकेश मित्तल, अनीता आर्य, पार्षद सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, रजनीश बेबनी, प्रमोद केष्टवाल, नीरू बाला खंतवाल, किरण काला, सुभाष पाण्डेय, ऋतु चमोली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फॉर कारगिल हीरोज”
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.