बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बैशाखी के पावन अवसर पर  द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली ने श्री ओंकारेश्वर  मंदिर परिसर में दिए दर्शन दिये और की परिक्रमा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2024 7:11 अपराह्न

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र  अजय  दर्शन को पहुंचे। 

उखीमठ/ मक्कूमठ (रूद्रप्रयाग) : पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार  भगवान श्री मदमहेश्वर  की विग्रह डोली ने आज बैशाखी के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर  मंदिर परिसर में दर्शन दिये तथा देव निशानों  के साथ परिक्रमा  की। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विग्रह डोली के दर्शन किये तथा परिक्रमा  में शामिल हुए इससे पहले उन्होंने श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन किये। श्री मद्महेश्वर  जी के विग्रह को  आज  अपराह्न ढाई बजे रथ मे आरूढ़  किया गया  तथा डोली ने श्री ओंकारेश्वर  मंदिर की परिकमा  संपन्न की।  श्री मद्महेश्वर जी की डोली के साथ अन्य देव निशानों ने  श्री ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा संपन्न  की।
उल्लेखनीय  है कि श्री मदमहेश्वर  मंदिर  के  कपाट सोमवार  20 मई को खुल रहे है।। जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुलेंगे। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओ को बैशाखी की शुभकामनाएं दी है। कहा कि श्री मदमहेश्वर तथा तुंगनाथ जी की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुट गयी है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय आज दिन में श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचे  तथा मंदिर मे दर्शन किये। इसके पश्चात श्री मद्महेश्वर भगवान के विग्रह के रथ आरोहण अर्थात  उत्सव विग्रह  को डोली में बिठाकर मंदिर की परिक्रमा के बिखौत मेला कार्यक्रम  में शामिल हुए। आज बैशाखी के अवसर पर भगवान मद्महेश्वर  जी  ने रथ में आरूढ़ हो कर  श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन दिये  तथा अन्य देव निशानों के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के दर्शन को पहुंचे थे। मंदिर परिक्रमा में बीकेटीसी  सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, कार्याधिकारी आरसी तिवारी,  देवानंद गैरोला,स्थानीय हक हकूकधारी पंच गौंडारवासी, पुजारीगण,वरिष्ठ प्रशासनिक  अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, कुलदीप धर्म्वाण  एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन  मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.