शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौड़ी में योग की धूम, योग मतदान एवं नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 10:42 अपराह्न

पौड़ी : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जनपद के अन्य स्थानों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। जीआईसी कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण तथा वेद निकेतन, लक्ष्मण झूला में स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट की उपस्थिति में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व योग दिवस के अवसर पर जनपदभर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्थलों पर आयोजित योग सत्रों में प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास के दौरान योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, ध्यान और संकल्प का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। 

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपदवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत होने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का आधार भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपना रहा है। योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरा है। नियमित योगाभ्यास न केवल अनेक बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि समाज में स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपदवासियों को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग करने तथा योग के प्रति जागरूकता फैलाकर इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग द्वारा उपस्थित योग प्रेमियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवन, जागरूक मतदान और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पाण्डे सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.