सोमवार, सितम्बर 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : गणतन्त्र दिवस पर डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, एलईडी बल्बों से प्रकाशमान किए गये कार्यालय

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2023 9:25 पूर्वाह्न
 
टिहरी : गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा दी गई सलामी ली गई। वहीं सरस्वती वन्दना एवं स्थानीय लोकगीत गायन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। जनपद टिहरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त शासकीय/अद्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों को 25 एवं 26 जनवरी को एलईडी बल्बों से प्रकाशमान किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर समस्त शासकीय/अद्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस के बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि जनपद में उनके 5-6 माह के कार्यकाल में सभी अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बिताया गया समय अविस्मरणीय रहा और सभी ने संविधान का जो उद्देश्य था, उसके अनुसार समयबद्ध रूप से अपने-अपने कार्य किये हैं। कहा कि उम्मीद और विश्वास है कि आने वाले समय में भी हम सब एक ही प्लेटफार्म पर, संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप जो हमारा धर्म है, कर्म है, कर्तव्य है, दायित्व है, उसका अनुपालन करते रहेंगे और राष्ट्र के गौरव और सम्मान को बरकरार रखेंगे।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, डीएसडब्लूओ के.एस. चैहान, एडीआईओ भजनी भण्डारी, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित जिला कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन, नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा झण्डारोहण किया गया तथा सभी गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार सहित विकास भवन स्थित समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अखाड़ा परिषद ने आपदा राहत में निभाई अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संत समाज के योगदान का अभिनंदन
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत, भैंसवाड़ गांव और छमरोली सहित कई स्थानों पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा, आपदा पीड़ितों का जाना हाल, सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • नमो युवा रन सिर्फ खेल नहीं, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक – सीएम धामी
  • महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव, 27 सितंबर को होगा मतदान
  • भाजपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
  • लापता लोगों की खोज में रेस्क्यू कार्य तेजी
  • स्वास्थ्य शिविरों में 13 सौ से अधिक लोगों तक पहुंचा लाभ
  • चमोली : धुर्मा के आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत सामग्री
  • मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में पूर्व मंत्री पंकज सहगल की माता तिलक कुमारी सहगल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना, परिवार को बंधाया ढांढस
  • आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में सतपाल महाराज जी का योगदान अनुकरणीय – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.