बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार के तीन साल पूरे होने पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे बहुद्देशीय शिविर

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2025 7:23 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 23 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला कार्यालय सभागार गोपेश्वर में बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सभी विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए जिससे आम जनमानस को अधिकतम लाभ मिल सके। सभी विभागों को स्टॉल में आने वाले लाभार्थियों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आयुर्वेद, होम्योपैथी, एलोपैथी को चिकित्सा शिविर लगाकर आम जनता को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को बीज वितरण, सहकारिता को नैनो यूरिया वितरण और उद्योग विभाग को एलडीएम से समन्वय स्थापित कर बैंक कर्मचारी तैनात करते स्वरोजगार येजनाओं में ऋण वितरण करने के साथ ही पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, श्रम विभाग, कोषागार, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग को भी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मुख्य कार्यक्रम पुलिस मैदान गोपेश्वर, थराली विधानसभा और कर्णप्रयाग विधानसभा में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उस दिन साढे बारह बजे मुख्यमंत्री देहरादून से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिसका सभी जिलों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। शिविर में सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पठनीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगी। बहुउद्देशीय शिविर में आम जन को विभिन्न विभागों की ओर से दी जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाभार्थी भी अपने अनुभव साझा करेंगे, वहीं सभी ब्लॉकों में 24 मार्च से 30 मार्च तक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जांएगे। बैठक में एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय, पीडी आनन्द सिंह, डीडीओ केके पन्त आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.