गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अलर्ट मोड पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डेंगू मरीजों के लिए 50 बिस्तरों का डेंगू वार्ड आरक्षित, डाॅ. जसकरन बजाज को बनाया गया नोडल अधिकारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2025 10:51 अपराह्न
  • Dengue डेंगू को लेकर अलर्ट मोड पर आया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
देहरादून। डेंगू Dengue की रोकथाम के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया है।  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजों के लिए 50 बैड का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड संख्या बढ़ाई जाएगी। इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मेडिसिन विभाग के फिजीशियन डॉ. जसकरन बजाज को डेंगू नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमजरेंसी और ब्लड बैंक को अलर्ट मोड पर रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने दी। 
शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने अस्पताल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, नर्सिंग इंचार्ज, नर्सिंग स्टाफ, ब्लड बैंक व इमजरेंसी स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर तालमेल व सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। 
डॉ. अजय पंडिता ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के उपचार व अत्याधुनिक डेंगू टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में 9 डेंगू पाॅजिटिव मरीज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उत्तराखण्ड में सर्वाधिक डेंगू मरीजों को डेंगू उपचार देने में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई। अस्पताल के ब्लड बैंक ने प्लेट्लेट्स की हर सम्भव मांग को पूरा करने में महत्ती भूमिका निभाई। पिछले साल इमजरेंसी स्टाफ ने डेंगू इमरजेंसी मामलों के उपचार में सराहनीय योगदान दिया। 
डॉ. मनोज गुप्ता, निदेशक, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डेंगू मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देने के लिए उपलब्ध है। उन्होंने डेंगू के प्रति किसी भी भ्रांति या अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू का समुचित उपचार उपलब्ध है। तेज बुखार, तेज सिर दर्द, बदन दर्द, ऑखों के पिछले भाग में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते आना जैसे लक्ष्ण दिखाई देने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श लें। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ का कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग डेंगू आंकड़ों के अध्ययन, संकलन एवं रोगियों के उपचार में समन्वय बनाने में महत्वपूर्णं भूमिका निभाएगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.