शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों से अग्रिम चुनाव के घोषणापत्र पर पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2021 8:27 अपराह्न

कोटद्वार । संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को श्रीनगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आगामी चुनाव के घोषणा पत्र शामिल करने की मांग उठाई ।प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने श्रीनगर में विपक्ष के शीर्ष नेताओं प्रीतम सिंह , हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश, मनीष खंडूरी को ज्ञापन देते हुए पुरानी पेंशन बहाली की माँग को घोषणा पत्र में शामिल करते हुए व इसे लागू करने के लिए एक रोडमेप देने की भी मांग की । प्रदेश में चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष पर बात रखते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि समस्त जनपदों में सँघर्ष को तेज किया जा चुका है। धरातलीय लड़ाई की तैयारियों को तेज किया जा रहा है। यदि इस मांग का शीघ्र संज्ञान नही लिया गया तो कर्मचारियों को मजबूरन सड़को कड़ा रुख करना होगा।

प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सभी शीर्ष नेताओं से निवेदन है कि जिन राज्यो में कांग्रेस की सरकार है उन राज्यो में पुरानी पेंशन बहाली कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य के कर्मचारियों को एक मजबूत सन्देश देने की आवश्यकता है। हम कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर दल का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है। काफी आवेदन निवेदन के बाद अब कर्मचारी सड़को अब प्रदेश स्तरीय व्यापक लड़ाई के लिए हम तैयार हो चुके हैं।श्रीनगर शाखा अध्यक्ष राकेश रावत ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बल देने के लिए कांग्रस के सभी वरिष्ठ नेताओं से अपील की प्रारम्भ उत्तराखंड में विधानसभा से संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाय और कांग्रेस इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे ।उनके द्वारा निवेदन किया गया कि इस बार होने वाले चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा रखा जाए साथ ही समस्त राज्यो में जहां कांग्रेश की सरकार है वहाँ तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था कर बड़े बदलाव का सन्देश दिया जाय।

मण्डलीय मंत्री सौरभ नौटियाल ने ज्ञापन देते हुए बताया कि सरकार हमारी नियोक्ता है और हमारे सामाजिक अधिकारों व सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करना उसका दायित्व है। नई पेंशन योजना के अंतर्गत आच्छादित कार्मिक सेवनिवृत होने के सम्मानजनक जीवन जीने लायक धनराशि भी पेंशन के रूप में नही पा रहे हैं ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली मांग के बारे में गंभीरता से विचार करे। आने वाले विधान सभा स्तर से सभी राज्य कर्मियों की बहुत उम्मीदें हैं।

आलोक उनियाल कीर्तिनगर सयोंजक ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई गंभीरता से लड़ी जाय। इसी बाबत प्रदेश भर में जनपदीय रैली का आयोजन जारी है जिसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों की उपस्थिति के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की आवाज़ को सरकार के कानों तक मजबूती से पहुंचाया जा रहा है । संयुक्त मोर्चा ने लगातार कोरोनाकाल में भी मुद्दे को चर्चा में बनाये रखा है आगे भी इस लड़ाई को इस गति को बढ़ाते हुए धरातल पर जारी रखा जाएगा। इसी बाबत प्रत्येक जन प्रतिनिधि को इस मुद्दे से अवगत कराते हुए सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा। सौरभ नौटियाल ने कहा अधिक से अधिक संख्या मे मोर्चे के कार्यक्रमो में उपस्थिति देकर संघर्षों को सफल बनाने की कृपा करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.