रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिक दर्शन सुविधा

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2026 6:55 अपराह्न

देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा के दौरान श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समिति ने दोनों धामों में बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराने की व्यवस्था लागू कर दी है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ (पीसीएस) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मंदिर समिति के अनुसार यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सम्मान, सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि दोनों धामों में आने वाले वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों को बिना परेशानी सुरक्षित एवं सहज दर्शन का लाभ मिल सके।

मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि निर्धारित मानक प्रचालन विधि (एसओपी) के तहत प्राथमिक दर्शन व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में 50-50 श्रद्धालुओं के चार स्लॉट बनाए गए हैं। प्रत्येक स्लॉट 15 मिनट का होगा, जिससे कुल एक घंटे तक विशेष दर्शन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में केवल वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति होगी। दर्शन के लिए सुबह 8 बजे से 8:15 बजे तक, सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 3:15 बजे तक और शाम 4:45 बजे से 5 बजे तक विशेष समय निर्धारित किया गया है। मंदिर समिति के अनुसार दोनों धामों में तैनात बीकेटीसी कर्मी श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। इसके अलावा प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड और हेल्प डेस्क से भी समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

बीकेटीसी की एसओपी के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं और वास्तविक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिक दर्शन सुविधा दी जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड एवं मंदिर समिति के काउंटर पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। दिव्यांग श्रद्धालुओं की स्थिति का सत्यापन करने के बाद ही उन्हें सुविधा का लाभ दिया जाएगा। मंदिर समिति के इस निर्णय का श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए इसे मानवीय और सराहनीय पहल बताया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य – सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर
  • 16 दिनों में 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे आदि कैलाश, पिथौरागढ़ में पर्यटन को मिला नया विस्तार
  • ओबीसी कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
  • नशे से दूरी एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
  • अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के मरम्मत एवं सुधार कार्यों का कैबिनेट मंत्री जोशी ने लिया जायजा
  • भाजपा में गुटबाजी चरम पर, सांसद की बैठक से विधायकों की दूरी पर कांग्रेस का हमला
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती – शिक्षा मंत्री
  • नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
  • वैश्विक स्तर पर बने ‘दून सिल्क’ ब्रांड की अलग पहचान – डॉ धन सिंह रावत
  • आवास संघ करेगा सहकारिता से जुड़े निर्माण कार्य – डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.