रविवार, फ़रवरी 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2026 1:19 अपराह्न

कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की

एक पेयजल योजना निर्माण कार्य की जांच के आदेश

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश उन्होंने शनिवार को अल्मोड़ा विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणाओं व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का उद्घाटन जल्द से जल्द किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन के दिन अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे कि उद्घाटन के साथ ही अस्पताल की सेवाएं आम जनता के लिए शुरू हो सकें। बैठक के दौरान विकासखंड ताकुला के गांव बीना के तोक दुर्गाथल और गांव भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में बड़ी संख्या में योजनाओं का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है, इसके लिए सभी विभाग समय रहते प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि कार्यक्रमों का आयोजन सुचारु रूप से किया जा सके। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी जनहित के कार्यों की अवहेलना करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे तथा जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जगदीश डंगवाल, सुंदर राणा, जिला मंत्री बिशन कन्वाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चीलवाल, ललित तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद पांगती, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ग्रामोत्थान रीप परियोजना से पशु सखियाँ डिजिटल रूप से सशक्त, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने वितरित किए मोबाइल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में FNHW पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ी महापंचायत, परेड ग्राउंड पर उमड़ा जनसैलाब
  • भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत
  • निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में ‘विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट’ की ओर एमडीडीए, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए बड़े फैसले
  • नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • भूमि धोखाधड़ी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, ग्रामीणों से मिले, बच्चों बांटी ट्रॉफी और चॉकलेट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.