सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धुमाकोट में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व करियर के प्रति किया जागरूक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2026 7:19 अपराह्न

पौड़ी : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, धुमाकोट में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं करियर के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग से डॉ. मीनाक्षी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य के महत्व के साथ-साथ करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग से हेमराज सिंह ने बालिकाओं को सुरक्षा एवं आत्मविश्वास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने बालिकाओं को शिक्षा एवं करियर निर्माण के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। वहीं सुपरवाइजर अंबिका चौधरी ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मेरे सपनों की उड़ान’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिक्षा विभाग से सुनीता बलूनी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनी जन शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही समाधान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, जिले में 37 प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण
  • धुमाकोट में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व करियर के प्रति किया जागरूक
  • टिहरी : मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • दून यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध रेत-बजरी का भंडारण, नियमों को दरकिनार कर चल रहा कारोबार
  • कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधडी मामलों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, गढ़वाल में जमीन घोटालों पर कड़ा प्रहार, 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर के निर्देश
  • जनदर्शन में डीएम सविन बंसल का त्वरित एक्शन, 212 से अधिक शिकायतों पर मौके पर निर्णय, 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग के पानी का बिल करवाया माफ़
  • जनपद में सफाई अभियान के लिए तैनात किये गये नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता के साथ करें कार्य – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.