बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनसुनवाई में 44 शिकायतें दर्ज, 22 का मौके पर निस्तारण; एडीएम वैभव गुप्ता ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2026 3:17 अपराह्न
  • जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया जन सुनवाई कार्यक्रम
  •  जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 45 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 22 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित
  • सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार : जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 44 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 22 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, राशन कार्ड, विद्युत, पेयजल, पुलिस विभाग अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। 
जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रार्थी गोविंद निवासी टीबड़ी ने अम्बेडकर पार्क टीबड़ी के सामने से एक नाला जा रहा है , जिसपर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता  परवीन कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने ग्राम औरंगाबाद के बसरा नं 1160 में 11000 हजार की विद्युत लाइन 2 माह पूर्व टूट कर प्रार्थी के खेत में पड़ा हुआ है, जिसकी शिकायत भी कर चुके है, लेकिन अभी तक तार को कोई भी हटाने नहीं आया है, तार को तुरंत हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी सुनील पुत्र समय सिंह ने ग्राम लालवाला मजबता परगना व तहसील भगवानपुर के निवासी है, प्रार्थी की भूमि संख्या 407 रकबई 0.1938 हैक्टर में से 0.0205 भूमि हैक्टर है, जो भूमि मौके पर कम हो रही है, भूमि की पैमाईश करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रिंस सैनी ग्राम ढढ़ेरी में खेत की भूमि है, जिसकी पास चकरोड है जो कि पड़ोस के व्यक्ति द्वारा कब्जाया कर लिया है, जिस कारण खेत में जाने के लिए बहुत परेशानी होती है।इस समस्या बके उचित निस्तारण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी अक्षय कुमार पुत्र मुकेश कुमार गृह दौलतपुर में प्रार्थी के घर के आगे  निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स के रास्ते को सही करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता बाबूराम पुत्र शिवराम निवासी ग्राम रसूलपुर मिठीबेरी ने भूमि पैमाईश कर निशानदेही कराने एवं अवैध कब्जा हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।देवभूमि शिवालिक व्यापार मंडल समिति ने न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शिवालिक नगर जो कि 4 भाग में विभाजित है, जिसमें लगभग 250 दुकानें है , जिसमें आने जाने के लिए  बने कॉरिडोर और पार्किंग में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी बृजेश कुमार द्वारा सिद्धार्थ एनक्लेव कॉलोनी की गली नंबर 1 में समुचित नाली न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है, जिस कारण गली में एवं घरों में जलभराव हो रहा है , नाली बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें। 

सीएम हेल्पलाइन में  दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए एडीएम वैभव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे, उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 504 शिकायतें तथा एल 2 पर 132 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक मे परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी , अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, जिला जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, डीओ पीआरडी प्रमोद चंद पांडे, जिला खनन अधिकारी डॉ अमित गौरव, सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.