सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चिकित्सा संस्थानों में नर्सों की होती है विशेष भूमिका और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना नर्सिंग स्टाफ की पहली प्राथमिकता – डॉ. मीनू सिंह

शेयर करें !
posted on : मई 10, 2023 12:43 पूर्वाह्न
 
ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में नर्सों की विशेष भूमिका होती है और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना नर्सिंग स्टाफ की पहली प्राथमिकता है। नर्सिंग सप्ताह के शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नर्सिंग सेवा को टीम वर्क से की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सेवा बताया। संस्थान द्वारा इस वर्ष अवर नर्सेज, अवर फ्यूचर’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स कैम्पस में पौधरोपण से किया गया।
इस मौके पर एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के नेतृत्व में संकाय सदस्यों और नर्सिंग अधिकारियों ने लीची, चीकू तथा आम आदि फलदार प्रजाति के पौधे रोपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में नर्सों की सेवाओं का  विशेष महत्व होता है। रोगियों की देखभाल करना, उनकी परेशानियों को समझना और उनका जीवन बचाने के लिए नर्सों का अथक प्रयास उनके बेेहतर ज्ञान का ही प्रमाण है। 
कार्यक्रम को डीन एकेडेमिक्स प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल और नर्सिंग काॅलेज की प्रिंसिपल प्रो. स्मृति अरोड़ा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने नर्सिंग सप्ताह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस 12 मई के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे और इस सप्ताह को नर्सिंग सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए चीफ नर्सिंग ऑफिसर रीटा शर्मा ने कहा कि नर्सें अपने परिवार को संभालने के साथ-साथ दिन-रात मरीजों की सेवा कर अस्पताल में संस्थान की रीढ़ की हड्डी की तरह अपनी विशेष जिम्मेदारी निभाती हैं।  
इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों के दौरान ’अवर नर्सेज, अवर फ्यूचर’ विषय पर पोस्टर और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजित का गया। जबकि स्कूल एजुकेशन इवेंट के तहत योगेन्द्रा पब्लिक स्कूल आवास विकास  क्षेत्र ऋषिकेश, एमआईटी ढालवाला और डीएसबी स्कूल गुमानीवाला में गुड टच, बेड टच, बीएलएस और फोन एडिक्शन विषय पर हेल्थ एजुकेशन और प्रशिक्षण से संबन्धित कार्यशालाएं आयोजित की गईं। उक्त स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रमों के दौरान समस्त डीएनएस, एएनएस, एसएनओ और नर्सिग ऑफिसर शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
  • शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.