गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

NUJ उत्तराखंड के सरंक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने की प्रेस क्लबों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2022 12:44 पूर्वाह्न
देहरादून। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) ने उत्तराखंड में राज्य  सरकार द्वारा अधिसूचित कुछ प्रेस क्लबों की स्वेच्छाचारिता को लेकर इनमें  नोडल अधिकारी नियुक्त करने या इन्हें नोडल विभाग के अधीन करने  की मांग की है। यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विशेष प्रमुख सचिव (सूचना) को भेजे पत्र में कहा  है कि उत्तराखण्ड सरकार/शासन द्वारा राज्य में कई प्रेस क्लबों को अधिसूचित कर अनेक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। जिसके तहत प्रेस क्लबों को सरकार/शासन/निगम/निकाय आदि के माध्यम से करोड़ों रूपये की भूमि/भवन आदि आवंटित हैं।  पत्र में कहा गया है कि प्रेस क्लब सरकारी मद से मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक निधियों से भी समय-समय पर लाखों का अनुदान और सहायता प्राप्त करते हैं।
त्रिलोक चंद्र भट्ट द्वारा दिए गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में प्रेस क्लबों से अलग पत्रकारों की अनेक पंजीकृत संस्थाएं व पंजीकृत यूनियने भी हैं। जबकि प्रेस क्लब न तो पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था हैं और न ही मातृ संस्था हैं। बावजूद इसके ये प्रेस क्लब प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी मदद व सहायता प्राप्त करते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकारी अनुदान/निधियों से प्रेस क्लबों को आवंटित भूमि, भवन व संसाधनों का लाभ राज्य के अधिसंख्य पत्रकारों के बजाय केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिल रहा है।  जिस कारण कई जगहों पर विवाद चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विशेष प्रमुख सचिव (सूचना) अभिनव कुमार को भेजे पत्र में कहा गया है कि राज्य के जिन प्रेस क्लबों में विभिन्न आवर्तिता वाले साप्ताहिक, दैनिक और अन्य  मान्यता प्राप्त  और गैर मान्यता वाले अधिसंख्य पत्रकारों को सदस्यता मिलनी चाहिए थी, उन्हें प्रेस क्लबों द्वारा सुनियोजित तरीके से जानबूझ कर सदस्यता नहीं दी जाती हैं। इसका प्रमुख कारण प्रेस क्लबों पर कुछ गुटों और गठबंधनों का काबिज होना है, और ये केवल कुछ लोगों व समूहों की राजनीति के केन्द्र और उनके हित साधन के माध्यम बन कर रह गये हैं।
त्रिलोक चंद्र भट्ट द्वारा कहा गया है कि ऐसे क्लब संवैधानिक मर्यादाओं व पत्रकारों के मौलिक अधिकारों की रक्षा कर पाने में ही असमर्थ ही नहीं रहे हैं, बल्कि पत्रकारों की गरिमा व न्याय पाने के अधिकार को जिस तरह खण्डित व ध्वस्त करते हैं, उसकी मिशाल लोकतंत्र के इतिहास में नहीं मिलती। उन्होंने कहा है कि कालांतर में सरकार ने जिस मंशा और उद्देश्य से प्रेस क्लबों को अधिसूचित किया था, उनमें लोकतांत्रिक मर्यादाएं नष्ट होने के कारण ही राज्य के अधिसंख्य पत्रकारों को उसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री भट्ट के अनुसार कुछ लोगों और समूहों द्वारा अपने हितलाभ के लिए इच्छित रूप से नियम, संविधान, सोसाइटियां बना कर प्रेस क्लबों में स्वेच्छाचारिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है।
त्रिलोक चंद्र भट्ट ने राज्य के मुख्यमंत्री और विशेष प्रमुख सचिव (सूचना) से राज्य के अधिसंख्य पत्रकारों के हित में मांग की है कि सरकार/शासन/निगम/निकाय आदि सहित मंत्री/सांसद या विधायक निधि से किसी भी रूप में सहायता प्राप्त करने वाले प्रेस क्लबों में सूचना एवं लोक सपंर्क विभाग उत्तराखण्ड को नोडल विभाग तथा जिला सूचना अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए उचित कार्रवाई की जाय।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.