शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट में एनएसएस द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2025 10:03 अपराह्न

बड़कोट (उत्तरकाशी) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित थीम के तहत संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजु भट्ट और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। जब समाज में उन्हें समान अवसर और सम्मान मिलेगा, तभी वे सशक्त होकर सामाजिक विकास में अपना योगदान दे सकेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य और फिटनेस पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने व्यस्त जीवन से प्रतिदिन आधा घंटा योग, व्यायाम और प्राणायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्प का दिन

कार्यक्रम अधिकारी डी.पी. गैरोला ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है कि हम सदैव महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त और समान अधिकारों से युक्त हों।

सभी ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजु भट्ट ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं से महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं में जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत

यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि इससे छात्र-छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत हुई। एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.