शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में अब मनमानी नहीं, डीएम की मंजूरी के बिना नहीं होगी भवन सीलिंग

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:47 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से आवासीय भवनों पर की जाने वाली सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब किसी भी आवासीय भवन के विरुद्ध सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई उनकी पूर्व अनुमति के बिना नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विकास प्राधिकरण ने जिन आवासीय भवनों को बिना पूर्व अनुमति के सील किया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से डी-सील किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई समाप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी आवासीय भवन के विरुद्ध कार्रवाई से पहले उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाएगा। यदि किसी भवन के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक हो तो अधिनियम की धारा 27 और 28 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करना, संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर देना और विधिवत सुनवाई करना अनिवार्य होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक उत्पीड़न, मानसिक या व्यावसायिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी कार्रवाई पारदर्शी, न्यायसंगत और विधिसम्मत तरीके से की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत त्रुटि, मनमानी या कानूनी शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के इस आदेश का स्वागत करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी और स्थानीय निवासी नवल भट्ट ने कहा कि प्राधिकरण को समाप्त करने और पुरातत्व विभाग के नियमों में शिथिलीकरण को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोग आंदोलनरत थे। इसका नतीजा है कि प्रशासन ने उनके भवनों के ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित गोपेश्वर दौरे के दौरान उनका एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा जिसमें प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग की जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.