रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब जिला पंचायत अध्यक्ष लिख सकेंगे मुख्य विकास अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी की ACR, पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने दिए अधिकार

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2022 5:27 अपराह्न
रामनगर। पंचायतों को सशक्त करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने जिलापंचायत अध्यक्षों को मुख्य विकास अधिकारियों और अपर मुख्य अधिकारी की वार्षिक चरित्र प्रविष्टि में अंकन करने (एसीआर) का अधिकार दे दिया है। पंचायततीराज मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को ढिकुली स्थित एक रिसोर्ट में 73वें संविधान संशोधन के तहत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को सम्पूर्ण अधिकार हस्तान्तरण विषय पर प्रदेश के समस्त जनपदों से आये जिलापंचायत अध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया।
प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड राज्य के समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक कर पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिलापंचायत अध्यक्षों को मुख्य विकास अधिकारियों और अपर मुख्य अधिकारी की वार्षिक चरित्र प्रविष्टि में अंकन करने (एसीआर) का अधिकार दे दिया है।
रामनगर के स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन की अध्यक्ष (टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष) सोना सजवाण ने पंचायतराज मंत्री के सामने एक मांग पत्र रखा। जिसमें 73वें संविधान संशोधन के तहत जो 29 विषय पंचायतों को हस्तान्तरित किये जाने हैं, उनको तुरंत पंचायतों को हस्तांतरित किये जाने, सीडीओ और एएमए की सीआर लिखने का अधिकार दिए जाने सहित कई माँगे शामिल थी। विषय की गंभीरता को देखते हुए पंचायत राज मंत्री ने इसका अनुपालन करने का आश्वासन देते हुए जिलापंचायत अध्यक्षों को मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी ज़िला पंचायत के सीआर के अंकन के समय अपना मन्तव्य अंकित करने का अधिकार दे दिया।
पंचायतराज मंत्री सतपाल महाराज ने ज़िला पंचायत अध्यक्षों को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा और अन्य सुविधाएं भी दिए जाने के सम्बंध में सम्यक् निर्णय शीघ्र लेने की बात भी कही है। उन्होने कहा कि इस संबंध मे शासन को प्रस्ताव प्रेषित कर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। श्री महाराज ने कहा कि जिला पंचायत संगठन की सरकारी गेस्ट हाउस में राज्य मंत्री के लिए अनुमान्य दरों के समान छूट प्रदान करने, आदि सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पंचायती राज मंत्री द्वारा पंचायत क्षेत्रों में साफ़ सफ़ाई ठीक रखने, पेयजल स्रोतों को पुनर्जीवित करने, उनके संरक्षण करने, बाल हितैषी पंचायत बनाने, आजीविका समवर्धन सहित सतत विकास लक्ष्यों के सभी सत्रह लक्ष्यों को प्राप्त करने के सम्बंध में सक्रिय और समय बद्ध तरीक़े से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होने पंचायतों के आय के स्रोत बढ़ाने तथा ऐसी परियोजनाओं के निर्माण के निर्देश दिए जिससे ज़िला पंचायतों की आय बढ़ सके। उन्होने कहा कि इसके लिए किसी सरकारी विभाग के भूमि के हस्तांतरण की आवश्यकता होगी तो उसको भी किया जाएगा। कार्यक्रम मे रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, मधु चौहान, दीपक बिजल्याण, शान्ति देवी, अमर देई शाह, बेला तोकिया, बसंती देव, ज्योति राय, उमा बिष्ट, दीपिका बोहरा, सहित 11 जिला पंचायतों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े फैसले से बदली नर्सरी रोड की सूरत, जहां था कूड़े का अड्डा, वहां अब शहर का गौरव, रजत जयंती पार्क बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखण्ड : नागपुर में चमका कोटद्वार का सितारा, प्रत्यूष डोभाल ने जीता रजत पदक
  • उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वमध्यमा में 92 तथा उत्तरमध्यमा में 88.48 फीसदी रहा रिजल्ट
  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 का शुभारंभ, राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से हुई शुरुआत
  • 60 की उम्र के बाद नई शुरुआत : अंतारा देहरादून के वरिष्ठ दंपति 16 हजार किलोमीटर की ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना
  • “बचपन के 06 साल, पोषण–पढ़ाई के साथ” आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, महिलाओं और किशोरियों को दी गई पोषण की जानकारी
  • हर गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बनी रणनीति
  • भिटौली देने का नया अंदाज़ : One For One Society ने वृद्ध आश्रम में बांटा प्यार और सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.