शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूद्रनाथ पैदल मार्ग पर नौ दिनों से लापता आगरा के युवक श्रेयश का नहीं मिला कोई सुराग

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2023 9:09 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तर प्रदेश के आगरा खतेना निवासी श्रेयश तीर्थयात्रा पर आया था। जो नौ दिन पूर्व रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर कहीं लापता हो गया है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चमोली पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वन विभाग और डाॅग स्कवाॅड की टीमें युवक की खोजबीन में जुटी हुई हैं। बुधवार से स्थानीय युवकों ने भी युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आगरा लोहामंडी, खतेना निवासी श्रेयश पुत्र भगवान दास अपने गुरु सुखपाल सिंह (52) पुत्र चंद किरण, गुमावाला, सोलपुर, पिरान कलियर, हरिद्वार के साथ तीर्थयात्रा पर आया था। 16 अक्तूबर को श्रेयश अपने गुरु को सगर में छोड़कर रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा पर निकला। लेकिन देर शाम तक भी उसके न लौटने पर सुखपाल सिंह ने 112 पर काॅल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद से पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वन विभाग और डाॅग स्क्वाॅड की टीमें युवक की पैदल मार्ग पर खोजबीन कर रहे हैं।

खोज और बचाव टीम की ओर से बुधवार को ड्रोन की मदद से भी खोजबीन की गई। लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में अब स्थानीय युवकों ने अमित और गोविंद के नेतृत्व में टीम बनाकर खोज और बचाओ अभियान शुरु कर दिया है। युवकों की टीम श्रेयश की खोजबीन के लिये स्थानीय चरवाहों और पैदल मार्ग की जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का सहयोग लेंगे। थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने टीम को सगर गांव से रवाना कर दिया है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप पुरोहित, शांति प्रसाद भट्ट, हरीश भट्ट आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.