गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, साहसिक खेल और वाइब्रेंट विलेज योजना को मिलेगी नई पहचान – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2026 4:05 अपराह्न
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने ली विस्तृत समीक्षा बैठक
  • स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार, पेयजल, आवास एवं इनर लाइन परमिट व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश
  • 31 मई से 02 जून तक सीमांत क्षेत्र में आयोजित होगी अल्ट्रा रन एवं माउंटेन बाइक रेस
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में आगामी “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विभागवार चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, साहसिक खेलों तथा वाइब्रेंट विलेज योजना को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिलेगी। इसलिए सभी विभाग आयोजन की व्यवस्थाओं को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं आपात स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क बाधित क्षेत्रों में वैकल्पिक संचार व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं विद्युत विभाग को आयोजन अवधि के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिभागियों, आयोजन टीम एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
सीमांत क्षेत्र में प्रतिभागियों के आवागमन को देखते हुए जिलाधिकारी ने इनर लाइन परमिट प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का आयोजन उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग, भारतीय सेना एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बॉर्डर टूरिज्म इनिशिएटिव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आयोजन के अंतर्गत 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी, 42 किमी एवं 75 किमी की मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 15 किमी एवं 30 किमी की माउंटेन बाइक रेस भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन 31 मई से 02 जून 2026 तक किया जाएगा।
जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि 75 किमी अल्ट्रा मैराथन के लिए अब तक 150 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता का रूट रिमखिम–मलारी–नीति–मलारी निर्धारित किया गया है। आयोजन के लिए कुल 933 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 675 प्रतिभागी उत्तराखण्ड से तथा 258 प्रतिभागी अन्य राज्यों से हैं। देश के कुल 27 राज्यों से धावक इस आयोजन में प्रतिभाग कर रहे हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी अंकित पाण्डेय, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.