बुधवार, सितम्बर 3, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निसणी की रीना घर पर तैयार कर रही हर्बल रंग, होली के त्योहार पर हर्बल रंगों की बढ़ी डिमांड

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 2:38 अपराह्न
पौड़ी : होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है। रंगों की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में रासायनिक रंग बिकते हैं। लेकिन इन रंगों से त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए लोग हर्बल रंगों की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी योजनाओं की सहायता से जिले में कुछ महिलाएं हर्बल रंग बनाने का काम रही हैं। यह रंग हाथों-हाथ बिक रहे है। इन्ही महिलाओं में शामिल है विकास खंड पौड़ी के निसणी गांव की रीना देवी। रीना व्यक्तिगत रूप से घर पर ही हर्बल रंग बना रही हैं।
दरअसल रीना के मन में लंबे समय से स्वरोजगार करने की चाह थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) उनकी योजना को धरातल में उतारने में सहायक बना। मिशन ने काम शुरू करने के लिए उनको शुरुआत में पांच हजार रूपये रिवाल्विंग फंड दिया। साथ ही बैंक में डेढ़ लाख रूपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल)बनाई। ताकि स्वरोजगार के लिए धन की कमी आड़े न आए।
वर्तमान में होली के त्योहार को देखते हुए रीना देवी घर पर ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से हर्बल रंग तैयार कर बाजार में बेच रही है। रीना ने बताया कि प्राकृतिक रंग बनाने के लिए उन्होंने पालक और चुकंदर सहित अन्य वस्तुओं का प्रयोग किया। उनके द्वारा बनाया गया हर्बल रंग स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में हाथों-हाथ बिक गया। इसके अलावा उन्होंने कुछ पैकेट बिक्री के लिए यूपी के गाजियाबाद भेजे हैं।
रीना ने बताया कि अभी रंगों का उत्पादन सीमित है। लेकिन बाजार में हर्बल रंगों की डिमांड देखते हुए अगले साल से वह समूह के साथ मिलकर वृहद स्तर पर इस कार्य को करेंगी। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में उन्हे रंग बेचकर छः हजार रूपये से अधिक का मुनाफा हुआ है।
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का कहना है कि मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। इसके तहत उन्हे आर्थिक सहयोग के साथ तकनीकी सहायता भी दी जा रही है। जिले में कई समूह और महिलाएं अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही हैं।

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपणि भाषा, अपणि शान एसजीआरआरयू में गढ़वाली संस्कृति को मिला नया आयाम
  • नेस्‍ले इंडिया ने आपदाग्रस्त उत्तरकाशी के लिए भेजी राहत सामग्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से राहत किट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने झंडीचौड़ और कलालघाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कहा – स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध करवाएं दवाई, बाहर की दुकानों पर भेजना करें बंद
  • भारत का आर्थिक मंथन और विकास का अमृत
  • उच्च शिक्षा में आधा दर्जन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मिली पदोन्नति, विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद नई तैनाती का आदेश जारी
  • पीएम-श्री स्कूलों की स्थापना को बनेगी ब्लॉक स्तरीय समिति – डॉ. धन सिंह रावत
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
  • एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 ऑटोमैटिक पिस्टल व 02 मैगजीन के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत स्थापित बीज बैंक का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी की उपस्थिति में प्रतापनगर में सम्पन्न हुआ तहसील दिवस, 70 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.