सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फूलों की घाटी से निहंग श्रद्धालु रहस्यमय ढंग से लापता, वन विभाग और एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2026 9:14 पूर्वाह्न

ज्योतिर्मठ : ​विश्व प्रसिद्ध ‘फूलों की घाटी’ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से मंगलवार देर शाम एक निहंग श्रद्धालु के रहस्यमय तरीके से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लापता श्रद्धालु की पहचान निहंग गब्बर सिंह (निवासी: हरियाणा) के रूप में हुई है, जिनकी तलाश के लिए वन विभाग और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

​मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को निहंग गब्बर सिंह ने फूलों की घाटी के मुख्य प्रवेश द्वार पर बकायदा एंट्री रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया था। इसके बाद वे घाटी के ट्रैक पर आगे बढ़ गए, लेकिन देर शाम तक भी जब वे वापस बेस कैंप नहीं लौटे, तो वन विभाग के प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मंगलवार देर रात तक घाटी के अत्यंत दुर्गम और संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन अभियान चलाया। बुधवार सुबह से ही रेस्क्यू टीमों ने दोबारा समूचे घाटी क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है और लापता श्रद्धालु की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

​इस घटनाक्रम में एक बेहद चौंकाने वाला और सूक्ष्म मोड़ तब आया जब वन विभाग ने उनके द्वारा दर्ज कराई गई जानकारियों की जांच शुरू की। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी चेतन कांडपाल ने बताया कि प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु द्वारा जो मोबाइल नंबर लिखवाया गया था, वह पूरी तरह गलत है। जब उस नंबर पर संपर्क किया गया, तो फोन उठाने वाले किसी अन्य व्यक्ति ने एक हैरान करने वाला दावा किया। उस व्यक्ति के अनुसार, निहंग गब्बर सिंह पिछले 3 साल पहले ही अपने घर से लापता हो चुके हैं। इसके बाद जब वन विभाग ने रजिस्टर में दर्ज कराए गए आधार कार्ड के विवरण के जरिए गहनता से तस्दीक की, तो आधिकारिक तौर पर भी यह पुष्टि हुई कि हरियाणा के रहने वाले गब्बर सिंह वास्तव में पिछले 3 वर्षों से लापता चल रहे हैं।

​ शुरुआती जांच के आधार पर वन अधिकारियों का मानना है कि 3 साल पहले लापता हुए गब्बर सिंह मंगलवार को अचानक फूलों की घाटी पहुंचे, वहां उन्होंने नियमानुसार प्रवेश तो किया, लेकिन घूमने जाने के बाद वे वहीं से एक बार फिर रहस्यमय ढंग से ओझल हो गए। फिलहाल रेस्क्यू टीमें इस पहेली को सुलझाने और लापता निहंग श्रद्धालु को सुरक्षित ढूंढ निकालने के लिए पल-पल की मुस्तैदी के साथ घाटी के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.