बुधवार, जून 25, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नवनियुक्त डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कंडोलिया व क्यूंकालेश्वर मंदिर में की पूजा, पत्रकारों से वार्ता कर विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2025 6:16 अपराह्न

पौड़ी : नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने से पहले धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के प्रसिद्ध कंडोलिया ठाकुर मंदिर और प्राचीन क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल की शुरुआत की। मंदिर दर्शन के पश्चात जिलाधिकारी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को वे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगी। जिलाधिकारी भदौरिया ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यों की गति और सभी विभागों के साथ समन्वय बनाते हुये प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया जायेगा। साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि इसके लिये हमारी टीम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करते हुये उन्होंने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना के साथ प्रगति सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही जिले में गुलदार की बढ़ती घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि अधिक प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा, जिससे वह अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार कर सकेंगे। साथ ही पलायन पर भी रोक लग सकेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा, त्रिभुवन उनियाल, अजय रावत, राकेश रमण शुक्ला, मनोहर बिष्ट, गणेश नेगी, जसपाल नेगी, कुलदीप बिष्ट, मुकेश बछेती, सिद्धांत उनियाल, मुकेश आर्य, मुकेश सिंह, करण नेगी, भगवान सिंह, दीपक नौड़ियाल, अंकित उनियाल सहित अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा नया बूस्ट, देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • नैनीताल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान : उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री संग साझा किए अनुभव, भविष्य की योजना पर हुई चर्चा
  • ड्रग्स फ्री देवभूमि : एसपी अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान
  • पूर्व विधायक राठौर को भाजपा ने दिया नोटिस, अनुशासनहीनता के दायरे मे होगी सुनवाई
  • आपातकाल कभी न भुलाए जाने वाला लोकतंत्र पर कलंक, कांग्रेस संविधान हत्या के पाप से कभी मुक्त नही होगी – सासंद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल
  • सीडीओ ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश, 218 घोषणाएं अब भी अधूरी
  • हरिद्वार : जिले में 27 जून से एसआईएस सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की भर्ती होगी आयोजित
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ICCON 2025 की करेगा मेजबानी
  • नए भारत की नई कहानी : ग्रोथ मार्केट से ग्रोथ इंजन तक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.