बुधवार, जून 25, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नवनियुक्त डीएम प्रतीक जैन ने की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक, केदारनाथ यात्राव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं आपदा प्रबंधन पर दिया विशेष जोर

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2025 5:39 अपराह्न
  • जिलाधिकारी का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जनता तक पहुंच बनाएं जनसेवा रहे लक्ष्य

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग के नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आज विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय अधिकारियों का परिचय लेकर उनके विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल एवं यात्रियों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं अन्य सुविधा में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की समयपूर्व उपलब्धता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित आपदाओं से निपटने हेतु राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, त्वरित संचार व्यवस्था, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की सक्रियता तथा आपदा से पूर्व अभ्यास पर विशेष बल दिया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की जानकारी ली तथा इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यों के संबंध में सभी विभागोंसे जानकारी ली, उन्होंने परियोजना प्रबंधक उरेडा को निर्देशित किया कि वह जनपद के जिन सरकारी कार्यालय एवं भवनों में सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट आगामी 10 जुलाई तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन खेल मैदान के निर्माण संबंधी जानकारियां भी संबंधी अधिकारियों से ली। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वह आम जनमानस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निरंतर वार्ता कर आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आमजन मानस के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं को समझने और उनका त्वरित निवारण करने के लिए यह संपर्क अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे अपने निर्धारित कार्यालय समय के अतिरिक्त भी जनता से जुड़ने के लिए समय निकलेंगे तथा वह फील्ड विजिट, जन चैपाल, और ग्राम सभाओं में जाकर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीधे लोगों से मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं से अवगत होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं तथा कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बताने में हिचकिचाहट महसूस न करे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा नया बूस्ट, देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • नैनीताल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान : उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री संग साझा किए अनुभव, भविष्य की योजना पर हुई चर्चा
  • ड्रग्स फ्री देवभूमि : एसपी अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान
  • पूर्व विधायक राठौर को भाजपा ने दिया नोटिस, अनुशासनहीनता के दायरे मे होगी सुनवाई
  • आपातकाल कभी न भुलाए जाने वाला लोकतंत्र पर कलंक, कांग्रेस संविधान हत्या के पाप से कभी मुक्त नही होगी – सासंद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल
  • सीडीओ ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश, 218 घोषणाएं अब भी अधूरी
  • हरिद्वार : जिले में 27 जून से एसआईएस सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की भर्ती होगी आयोजित
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ICCON 2025 की करेगा मेजबानी
  • नए भारत की नई कहानी : ग्रोथ मार्केट से ग्रोथ इंजन तक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.