शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भर्ती प्रक्रिया में नया नियम, उपनल पदों पर पहले लेनी होगी अनुमति

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2026 11:46 अपराह्न

देहरादून : अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता गिरधारी सिंह रावत ने उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मियों और विभागों में सीधी भर्ती की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण और सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में उन्होंने सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों तथा जिलाधिकारियों को विस्तृत पत्र भेजकर स्पष्ट अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि विभागों में ऐसे सभी रिक्त पद, जिनके सापेक्ष उपनल के माध्यम से कर्मियों की तैनाती प्रस्तावित है, उन पर सीधी भर्ती के लिए कोई भी अधियाचन (प्रस्ताव) संबंधित चयन संस्था या आयोग को भेजने से पहले अनिवार्य रूप से पूर्वानुमति प्राप्त की जाए। यह अनुमति तीन प्रमुख विभागों—कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, न्याय विभाग और वित्त विभाग—से लेना अनिवार्य किया गया है।

यह व्यवस्था सैनिक कल्याण अनुभाग द्वारा 03 फरवरी 2026 को जारी शासनादेश के प्रावधानों के अनुरूप लागू की गई है, जिसका उद्देश्य उपनल के माध्यम से नियुक्त कर्मियों और नियमित भर्ती प्रक्रिया के बीच स्पष्टता और संतुलन बनाए रखना है।

अपर सचिव ने अपने निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया है कि बिना आवश्यक पूर्वानुमति के किसी भी प्रकार का भर्ती प्रस्ताव अग्रसारित करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है।

उन्होंने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समन्वय और कानूनी प्रावधानों का पूर्णतः अनुपालन हो सके। यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ संभावित विवादों और अनियमितताओं को रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
  • बलूनी पब्लिक स्कूल ने 100% परिणाम के साथ रचा नया कीर्तिमान
  • युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, मौत
  • चमोली : डीएम गौरव कुमार के सख्त निर्देश, स्वजल और रीप योजनाएं समय पर हों पूरी
  • सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित
  • लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं
  • मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण
  • मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
  • एआई और टेक्नोलॉजी से जुड़े आयोजन राज्य को देंगे नई दिशा : सीएम धामी
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.