posted on : जनवरी 28, 2022 2:58 अपराह्न
देहरादून : कोरोना के कारण स्कूल बंद किए गए थे। लेकिन, अब स्कूल खोलने को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने स्कूलों को खोलने को लेकर अहम आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 31 जनवरी से कक्षा 10वीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं भौतिक रूप से खुल जाएंगी। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग अलग से दिशा निर्देश जारी करेगा, कि किस तरीके से 10 वीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं कक्षा 1 से लेकर 9 और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई कक्षा 1 से 9 तक जारी रहेगी। स्कूल बोर्ड परीक्षार्थियों और ग्यारहवीं के छात्रों के लिए खोले जाएंगे।
देखें आदेश
New doc 27 Jan 2022 8.55 pm



