बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख देवाल की नई पहल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2026 5:07 अपराह्न
चमोली : जनपद के देवाल विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत द्वारा विकास कार्यों को गति देने के लिए एक सराहनीय और अनूठी पहल शुरू की गई है। आगामी 20 फरवरी को प्रस्तावित बीडीसी बैठक को केवल चर्चा तक सीमित न रखकर उसे परिणाममुखी बनाने के लिए विधानसभा की कार्यप्रणाली की तर्ज पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम मे ब्लॉक सभागार में एक पूर्व-तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और विभागीय कर्मचारियों ने शिरकत की।
​ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने बैठक के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि अक्सर बीडीसी बैठकों में समस्याएं सिर्फ दर्ज होकर रह जाती हैं। इस बार नई व्यवस्था के तहत सभी जनप्रतिनिधियों से 5 फरवरी तक अपनी समस्याओं और प्रस्तावों को ब्लॉक कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। इन प्रस्तावों को तुरंत संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया जाएगा, ताकि मुख्य बैठक होने से पहले ही अधिकारी उन पर ठोस कार्रवाई शुरू कर सकें। ज्येष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों को पूर्व में अवगत कराने से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। जिन मामलों में तुरंत हल नहीं निकल पाएगा, उन पर विभागीय स्तर पर चर्चा कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
​पूर्व-तैयारी बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिनमें पेयजल किल्लत, सड़कों की बदहाली, बिजली कटौती, चरमराती शिक्षा व्यवस्था, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और जंगली जानवरों द्वारा खेती को पहुँचाए जा रहे नुकसान जैसे मुद्दे शामिल रहे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, कनिष्ठ प्रमुख, प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाफ सिंह बिष्ट, महासचिव नरेंद्र सिंह, सवाड़ की ग्राम प्रधान आशा धपोला सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड : सुन मेरी देवी का जादू, डांस और म्यूज़िक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ
  • बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी, शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर पहुंची
  • स्थानांतरण पर सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई
  • महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर बरसीं रुचि भट्ट, आक्रोश रैलियों का ऐलान
  • डॉ. अंबेडकर ने वंचितों को दिलाए अधिकार, भाजपा उनके उत्थान को प्रतिबद्ध – नरेंद्र भारती
  • मसूरी रोड पुल निर्माण का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
  • चमोली पुलिस ने व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों संग कसी कमर, समन्वय पर दिया जोर
  • राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी, संवाद पर जोर
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की बैठक में वन संसाधन प्रबंधन पर अहम फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.