मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्राम विकास को नई दिशा – त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का शंखनाद, तारीखें तय, देहरादून जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 804 पदों पर होगा उप निर्वाचन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2025 5:51 अपराह्न
देहरादून : राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के सभी रिक्त पदों पर 13 से 22 नवंबर,2025 तक उप निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)/जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने सभी निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार उप निर्वाचन की समस्त व्यवस्थाओं को त्रुटिरहित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद में 13 व 14 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि तय की गई है। जबकि 15 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 16 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 3.00 बजे तक नाम वापसी और 3.00 बजे बाद प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जाएगा। सभी रिक्त पदों पर 20 नवंबर,2025 को मतदान होगा। जबकि 22 नवंबर,2025 को मतगणना का कार्य संपन्न कर चुनाव  परिणाम घोषित किए जाएंगे।
सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन, जांच, प्रतीक चिन्ह आवंटन, नाम वापसी एवं मतगणना का कार्य संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए बिक्री, नामांकन, जांच, प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी लेकिन मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर किया जाएगा और निर्वाचन परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।
जनपद देहरादून के अंतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य के 804 पद रिक्त है। जिन पर उप निर्वाचन होना है। विकासखंड चकराता में 266, कालसी में 234, विकास नगर में 74, सहसपुर में 53, रायपुर में 135 तथा डोईवाला में 42 पद रिक्त है। 

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.