बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता भंडारी हत्याकांड : VIP की भूमिका पर नई मांग, कांग्रेस ने सभी 100 वार्डों में निकाले जुलूस, पुतले जलाए

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2025 10:02 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर राजनीतिक तापमान फिर बढ़ गया है। कांग्रेस महानगर देहरादून के आह्वान पर आज शहर के सभी 100 वार्डों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार के पुतले जलाए और वीआईपी की गिरफ्तारी तथा मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना तथा महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा, “अंकिता की हत्या के पीछे वीआईपी है, जब तक उसे सजा नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा।”

सूर्यकांत धस्माना ने मांजरा, श्रीदेव सुमन नगर और यमुना कॉलोनी चौक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं। अंकिता मामले में एसआईटी की जांच अधूरी रही, महत्वपूर्ण सबूत नष्ट किए गए। अब पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा वीआईपी का नाम खुलासे के बाद भी भाजपा उसे बचाने में जुटी है।

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि असली गुनहगार वीआईपी है, जिसे सरकार और भाजपा बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम इस मामले में शामिल हैं। गोगी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस गली-मोहल्ले स्तर पर न्याय यात्रा निकालेगी और सीबीआई जांच करवाकर रहेगी।

प्रदर्शन विभिन्न वार्डों में आयोजित हुए। मांजरा वार्ड में जाहिद अंसारी के नेतृत्व में शिमला चौक तक जुलूस निकला। यमुना कॉलोनी में दिनेश कौशल के संयोजकत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। श्रीदेव सुमन नगर में संगीता गुप्ता, बल्लूपुर में कोमल वोहरा, पंडितवाड़ी में अभिषेक तिवारी, द्रोणपुरी में राजेश पुंडीर व संजय भारती, रेस कोर्स में वीरेंद्र बिष्ट, डीएल रोड में करण घाघट, आईएसबीटी-मोहब्बेवाला में रमेश कुमार मंगू तथा अन्य वार्डों में भी पुतले जलाए गए।

प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें दिनेश कौशल, जाहिद अंसारी, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, कोमल वोहरा, सुशांत वोहरा, सागर लाम्बा, मुकीम अहमद, आयुष गुप्ता, मोनिका, निखिल कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, गगन छाछर, आदर्श सूद, अनिल क्षेत्री, पूर्ण सिंह रावत, राजकुमार जायसवाल, पुनीत चौधरी, प्रमोद गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रितेश छत्री, नानक चंद, अनीस अंसारी, संजय भारती, अल्ताफ अहमद आदि प्रमुख थे।

यह प्रदर्शन अंकिता हत्याकांड में नए मोड़ के बाद हुआ, जहां वायरल वीडियो में कथित वीआईपी का जिक्र आया है। कांग्रेस ने सीबीआई जांच या सुप्रीम कोर्ट/हाई कोर्ट के सिटिंग जज से निगरानी की मांग की है। भाजपा ने इन आरोपों को साजिश करार दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.