मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही : नगर निगम ने दो फर्म पर ₹25,000 का चालान ठोका, 36 सुपरवाइज़रों को चालान का अधिकार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2025 9:49 अपराह्न

हरिद्वार। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान और औचक निरीक्षण अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा अभियान नगर निगम अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज नगर निगम अधिकारियों द्वारा कई वार्डों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुबंधित सफाई फर्मों द्वारा कुछ वार्डों में निर्धारित समय पर कूड़ा एकत्र नहीं किया गया था। स्वच्छता व्यवस्था में इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने दोनों फर्मों पर ₹25,000 का चालान किया।

नगर आयुक्त ने कहा कि “स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक एजेंसी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शहर की सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” स्वच्छता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अपने सुपरवाइज़रों के माध्यम से शहर भर के Garbage Vulnerable Points (GVPs) पर सख़्त निगरानी रखी जा रही है। सुपरवाइज़र इन स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहे हैं तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

निगरानी और दंडात्मक कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए निगम प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम के सभी 36 सुपरवाइज़रों को चालान करने का अधिकृत अधिकार प्रदान किया है। उन्हें उत्तराखंड एंटी लिटरिंग एवं एंटी स्पिटिंग एक्ट, 2016 के अंतर्गत प्रतिदिन चालान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, सफाई कर्मियों के कार्य में सहयोग करें और गंदगी फैलाने से बचें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर के रूप में बनाए रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.