कोटद्वार । एनसीसी कैडेट्स ने कोरोना वॉलिंटियर्स के रूप में यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को संभाला। इसके साथ ही सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया। जो लोग बिना मास्क के बाहर घूमते मिले, उन्हें रोककर मास्क लगाने की अपील की गई।

एनसीसी के छात्र कोरोना वॉलिंटियर्स के रूप में लगातार यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था व कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सभी कैटेड्स सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक इसे ड्यूटी के रूप में कर रहे हैं। सोमवार को झंडा चौक, लालबत्ती चौक ,सिनेमा तिराहा और देवी मंदिर तिराहा, में बिना मास्क पहने बाहर निकले लोगों को मास्क लगाकर चलने की अपील की। साथ ही दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की गई ।
यातायात प्रभारी उपनिरिक्षक सुनील पंवार ने बताया कि हमारी टीम शहर के हर व्यस्तम तिराहो व चौराहों पर लोगों यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ उन्हें कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित भी करते है। जिससे लोगों को ट्रैफिक की समस्याओं से निजात मिल सके। कोरोना महामारी से बचने को सिर्फ मास्क व दो गज की दूरी को अपना कर ही चले। जिससे वह खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे ।





Discussion about this post