सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नवीन बिष्ट को जनपद स्तर पर श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2024 4:54 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संस्कृत विभाग के छात्र नवीन बिष्ट ने जनपद स्तर पर श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा सोलहवां संस्कृत महाकुंभ, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग  की प्रतियोगिताएं जो विगत माह अक्टूबर की 15 व 16 तारीख को खंड स्तरीय, जनता इंटर कॉलेज मोटाढांग कोटद्वार में सम्पन्न हुई थी वहीं नवम्बर 12 व 13 को जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं जानकी नगर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में संपन्न हुई । जिसमें संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत नृत्य, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं संपन्न हुई । इन प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ वर्ग में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में संस्कृत समूह गान- निकिता, स्वाति, चारु, शालिनी, आशीष, दिव्यांशी, आभास, मनीषा एवं संस्कृत समूह नृत्य में चारु, रुखसार, खुशबू, सृष्टि, शाईना, आशीष, आभास, नवीन आदि छात्र छात्राओं ने  प्रतिभाग किया । जिसमें संस्कृत समूह गान में तृतीय स्थान एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण में नवीन बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित खंड स्तरीय एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, धनराशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। संस्कृत विभाग के प्राध्यापकों के अथक सहयोग एवं प्रयास के द्वारा नवीन बिष्ट ने जनपद स्तर पर 27 विकास खंडों के विद्यालयों एवं संस्कृत महाविद्यालयों के लगभग 40 छात्रों के मध्य में संस्कृत श्लोकोच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्कृत अकादमी का ही नहीं अपितु  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संस्कृत विभाग को भी गौरान्वित किया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने खंड स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान एवं श्लोकोच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा जनपद स्तर पर भी द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र नवीन बिष्ट को, साथ ही संस्कृत समूह नृत्य में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी, तथा संस्कृत विभाग के विभाग प्रभारी डॉक्टर अरुणिमा, प्राध्यापक डॉ मनोरथ प्रसाद नौगाई एवं डॉ प्रियम अग्रवाल को शुभाशीष देते हुए संस्कृत विभाग को निरंतर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
  • शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.