बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जनपद में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2022 6:38 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपदभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बार कार्यक्रम की थीम “सुगम इलेक्शन” थी। जिसका उद्देश्य समाज के ऐसे व्यक्ति जो बूथ तक पहुंचने में कठिनाई महसूरा करते हो उनको विशेष सुविधा प्रदान कर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराना है। सुगम इलेक्शन थीम को सार्थक बनाने हेतु मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से ऑनलाइन जुड़कर वर्चुअल संवाद किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित एवं वर्चुअल माध्यम से जुड़े मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में दिव्यांग मत दाताओं , 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं एवं कोविड -19 पॉजिटिव मतदाताओं आदि हेतु पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने कहा कि हालांकि जिला प्रशासन की जनपद के सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने से सम्बन्धित बूथ पर जाकर ही मतदान करें किन्तु जो दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाता बूथ पर जाने में बिल्कुल ही असमर्थ हैं उसके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गयी है। ऐसे मतदाताओं को 26 जनवरी तक फार्म घ भरकर अपने से सम्बन्धित बीएलओ के माध्यम से सम्बन्धित आरओ को उपलब्ध कराना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जो दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत प्रत्येक विधानसभा में एक दिव्यांग बूथ भी बनाया गया है जहाँ पर दिव्याग मतदाताओं हेतु सभी सुविधाएं स्थापित की गयी है। इसके अलावा जनपद के प्रत्येक बूथ पर भी एक-एक डोली व व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी है। मतदाताओं की हेल्प के लिए भी बूथ मित्र की तैनाती की गयी है। कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत भी सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी के पक्ष में वोट डालने के लिए अनैतिक दबाव बनाता है या फिर प्रलोभन देता है तो उसकी विडियो बनाकर सी- विजिल एप पर डाली जा सकती है अथवा टोल फी नम्बर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करवायी जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा उनकी शिकायतों का निश्चित रूप से संज्ञान लिया जायेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को स्वीप मोमेन्टो भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाताओं द्वारा भी मताधिकार के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल स्वीप गौरव कुमार द्वारा जनपद में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों की वितस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित दिव्याग मतदाता एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता उपस्थित थेl
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
  • उद्धव-कुबेर जी की पावन डोलियाँ पहुँचीं बद्रीनाथ धाम, कपाट खुलने की तैयारियाँ तेज
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • ड्रोन और कैमरों की नजर में आएंगे वनाग्नि के दोषी, रुद्रप्रयाग वन विभाग सख्त
  • अनोखी शादी : एक परिवार में छह शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वन गुज्जरों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए ठोस निर्देश
  • उत्तराखण्ड में बढ़ी गर्मी की मार, चटख धूप से चढ़ा पारा
  • देहरादून : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
  • यात्रा और पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नीलकंठ मार्ग और देवप्रयाग संगम पर सुरक्षा का संयुक्त निरीक्षण
  • धीमी पड़ रही है पृथ्वी की रफ्तार, भविष्य में 25 घंटे का होगा एक दिन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.