मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय संस्मरण प्राधिकरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने किया सीता माता मंदिर सर्किट का निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2020 6:45 अपराह्न

पौड़ी : राष्ट्रीय संस्मरण प्राधिकरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कोट ब्लॉक के सितोंनसियूँ में सीता माता मंदिर सर्किट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यहां राष्ट्रीय स्तर का माता सीता सर्किट आराधना का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बनने जा रहा है।

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि धार्मिक सर्किट के विकसित होने पर यह क्षेत्र आराधना का विश्व स्तर पर सीता सर्किट लोक प्रिय होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लाओस, कंबोडिया, जापान तथा बैंकॉक व अन्य स्थानों पर भी सीता माता से संबंधित स्थल है उसी तर्ज पर कोट पौड़ी का सीता माता मंदिर सर्किट पूर्ण रूप से तथा बेहतरीन ढंग से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश के इन स्थलों पर सीता माता के प्रति लोगों में अगाध प्रेम है।, जब उन्हें पता चलेगा कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के इस क्षेत्र में सीता माता से संबंधित स्थल विद्यमान है तो इस क्षेत्र का विकास विश्व स्तर पर विकास होना लाजमी है।

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि इसे ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के लोगों को पर्यटन रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा भी इस क्षेत्र को विकसित करने की रूपरेखा अवश्य तैयार की जाएगी। साथ ही रेल मंत्रालय से वार्ता कर उत्तराखंड के लिए सीता समाधि एक्सप्रेस नाम से ट्रेन भी चलाई जाएगी। जो कि बिहार राज्य के जनकपुर धाम तथा सीतामड़ी को जोड़ते हुए देहरादून तक इस ट्रेन को संचालित किया जाएगा। पौड़ी के कोट क्षेत्र के लिए इस धार्मिक मार्ग को विकसित किया जाएगा।

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय से भी वार्ता कर सीता माता के जीवन के विभिन्न पक्षो को लोगों के लिए उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीता माता के जीवन से संबंधित दृश्यों को मध्य नजर रखते हुए इस ट्रेन को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। कहा कि जिस प्रकार नंदा देवी बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने नंदा देवी नाम से उत्तराखंड में एक ट्रेन चलाई थी। इसी तर्ज पर अब सीता माता एक्सप्रेस भी संचालित की जाएगी । उन्होंने कहा कि सीता माता के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियों की संग्रहालय या प्रदर्शनी का निर्माण किया जाना चाहिए। साथ ही इस निर्माण स्थल के लिए पहाड़ की बेहद सुंदर वातावरण को कतई दूषित न किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सितोंनसियूँ घाटी में आधुनिक निर्माण कतई नहीं होना चाहिए । कहां की क्षेत्र की सौंदर्य को अक्षुण रखते हुए निर्माण कार्य होने चाहिए। यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय जन जनक जानकी धाम से पहचाना जाएगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पहल से पूरे दुनिया से यहां लोगों का आवागमन हो सकेगा।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुकेश सिंह कोली ने पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय को महर्षि वाल्मीकि तथा लक्ष्मण जी मंदिर होते हुए सीता कोटी तथा विदा कोटी मंदिर का स्थलीय भ्रमण निरीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि विगत 3 वर्षों से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोर्ट क्षेत्र के इस मंदिर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण विजय के कथन अनुसार ही सीता माता मंदिर सर्किट को भव्य रूप से विकसित किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के सलाहकार व पुरातत्ववेत्ता डॉ. शिशिर जैन, विधायक प्रतिनिधि जगत किशोर बड़थ्वाल, महिला मोर्चा की पदाधिकारी सुषमा रावत समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.