रुद्रप्रयाग : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के उत्तराखंड में कोविड19 विकट महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवाकार्यक्रम 31 मई 2021 तक चलाया जा रहा है जिसमें दोनों मंडलों के अंतर्गत जनपदों में उक्त सेवाकार्यक्रम को सफल बनाने में मोर्चे के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। आज 23 मई को जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट और जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण आज मोर्चे की पूरी टीम के साथ रुद्रप्रयाग के मुख्य एंट्रीप्वाइंट सिरोबगड़ में पहुंचकर समस्त ड्यूटी कर रहे शिक्षक साथियों, पुलिस कर्मियों, सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों तक नोप्रुफ टीम की ओर से सेनिटाइजर, एन95 मास्क, फेसशील्ड उपलब्ध करवाई गई और सेवा के कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
मोर्चे के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि इस विपत्ति के समय मे नोप्रुफ टीम अपनी सक्षमता को देखते हुए सेवा को करती रहेगी।मोर्चे के जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग की नोप्रुफ टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाये रखने के लिए दृढ़संकल्पित है और जनसेवा में कार्य मे सदैव तत्पर रहेगी। आज के सेवा कार्यक्रम में अंकित रावत, सुखवीर बिष्ट, हरभजन सिंह बिष्ट ने मुख्य भूमिका अदा की। गौरतलब है कि इससे पूर्व मोर्चे के संरक्षक रणबीर सिंधवाल के नेतृत्व में कोविड होम आईसोलेशन कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग के कार्मिकों हेतु फेस शील्ड एवं ट्रिपल लेयर मास्क वितरित किये गए थे।
Discussion about this post