बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नौकरी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2026 1:00 पूर्वाह्न

-खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, नई खेल नीति भी होगी तैयार

देहरादून। प्रदेश के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को वर्ष 2025 के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति देने संबंधी प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री ने कहा कि लेगेसी योजना के तहत अस्थायी रूप से संचालित 23 खेल अकादमियों को स्थायी बनाने के लिए आवश्यक पदों के सृजन का प्रस्ताव भी तैयार किया जाए। साथ ही लगभग 243 राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल अकादमियों, खेल विश्वविद्यालय और अन्य विभागों में आउट ऑफ टर्न नौकरी के माध्यम से समायोजित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को यह प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा कि अन्य विभागों में कार्यरत खिलाड़ियों को मूल विभाग में ही प्रतिनियुक्ति (डेप्यूटेशन) के आधार पर तैनात किया जा सके।

बैठक में खेल मंत्री ने बताया कि 29 अगस्त  को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गौलापार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश की अग्रणी खेल भूमि बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से नई खेल नीति तैयार की जा रही है, जिसमें पुरानी नीति की कमियों को दूर कर भारत सरकार की खेल नीति के अनुरूप बदलाव किए जाएंगे। नई नीति में पारंपरिक खेलों के साथ पैरा एथलीट और बौने खिलाड़ियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति तैयार करने से पहले खिलाड़ियों और आमजन से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। बेहतर सुझावों को नीति में शामिल करने के साथ सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह, महाराणा प्रताप खेल परिसर के प्राचार्य राजेश ममगाईं, संयुक्त निदेशक खेल अजय अग्रवाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.