शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने ली अधिकारियों की बैठक, जिला कारागार एवं वन स्टॉप सेण्टर बहादराबाद तथा जिला महिला चिकित्सालय का दौरा कर दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2023 8:57 अपराह्न
 
हरिद्वार : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डामकोठी में अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि बैठक से पूर्व उन्होंने जनपद के जिला कारागार, वन स्टॉप सेण्टर बहादराबाद तथा जिला महिला चिकित्सालय का दौरा किया। इस पर उन्होंने विस्तार से सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा की। जिला कारागार का उल्लेख करते हुये उन्होंने अधिकारियों से वहां निवास करने वाली महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वहां जो भी महिला निवास कर रही हैं, उन्हें कारागार में ही कोई न कोई हुनर अवश्य सिखाया जाये। इस पर अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इन्हें अलग-अलग तरह के व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा कारागार में रहने वाली महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का प्रबन्ध स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। 
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित भेजे गये, जितने भी प्रकरण जनपद हरिद्वार से सम्बन्धित हैं, उनका निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें। बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने बहादराबाद स्थित वन स्टॉप सेण्टर के सम्बन्ध में पूछा कि वर्तमान में संचालित सेण्टर का यह अपना भवन है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि वन स्टॉप सेण्टर का अपना भवन बनकर तैयार हो चुका है, जिसमें अगले माह से इसे अपने भवन में स्थानान्तरित कर दिया जायेगा।
जिला महिला अस्पताल का जिक्र करते हुये राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी-चाहे वह टीकाकरण हो या अन्य, महिलाओं को जरूर होनी चाहिये। तभी इन योजनाओं का लाभ इन लोगों तक पहुंच सकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी योजनायें महिलाओं के कल्याणार्थ चलाई जा रही हैं, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार निरन्तर किया जाये। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार में शहद का उत्पादन बहुतायत मात्रा में होता है। अतः महिलाओं को इस क्षेत्र में प्रशिक्षण देते हुये उन्हें शहद उत्पादन के क्षेत्र से जोड़ा जाये। इस अवसर पर जिला क्रियान्वयन अधिकारी सुलेखा सहगल, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, डॉ. आरके सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, सीओ सिटी सहित प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दो दिन में 200 करोड़ पार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी
  • चारधाम यात्रा 2026 : गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, ‘पंचगव्य’ से पहचान और घर वापसी…!
  • UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा की डेट घोषित, पेपर लीक के कारण रद्द की गई भर्ती परीक्षा
  • बद्रीनाथ और नीति-मलारी हाईवे बंद
  • बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.