शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक ने किया दो दिवसीय मूल्यांकन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2023 8:19 अपराह्न
 
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नेक का दो दिवसीय मूल्यांकन संपादित हुआ । प्रथम दिवस का प्रारम्भ प्रातः 9 बजे महाविद्यालय की प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने नेक प्रत्यायन टीम का स्वागत किया । नेक प्रत्यायन टीम में चेयरपर्सन प्रो0 एंड डीन डॉ वसंत हेलवी रेड्डी, मेंबर कोर्डिनेटर प्रो शिवानी वी तथा सदस्य प्रो सुकांता कुमार बराल सम्मीलित रहे। प्रथम दिवस में टीम के आगमन पर सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया । निदेशक उच्च शिक्षा प्रतिनिधि के रूप में पीजी कॉलेज पैठाणी के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी मौजूद थे तत्पश्चात शौर्य दीवार और डॉ पितांबर दत्त बडथ्वाल की मूर्ति पर माल्यार्पण और एनसीसी यूनिट ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार एवं महाविद्यालय के आईक्यूएसी कोर्डिनेटर डॉ प्रवीन जोशी ने प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें महाविद्यालय परिचय के साथ-साथ विगत पांच वर्षो में पाठ्यक्रम संचालन तथा सभी सात मानदंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तुतीकरण के उपरांत टीम ने समस्त विभागाध्यक्षों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की । इसी क्रम में नैक पियर टीम के सदस्यों ने सभी विभागों के किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी आधारभूत सुविधाओ यथा पेयजल प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर, विभागीय पुस्तकालय आदि का भौतिक निरीक्षण किया। एनसीसी, एनएसएस, रॉबर्स रेंजर ,करियर – काउंशिलिग सेल, छात्र सहायता केंद्र , गर्ल्स कॉमन रूम, शारीरिक शिक्षा विभाग, खेल मैदान, कैंटीन आदि का भ्रमण किया। लंच के उपरांत नेक प्रत्यायन टीम ने समस्त प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व छात्रों, अभिभावको, प्रशासनिक अधिकारों तथा कर्मचारियो के साथ बैठक की गई।
इसी क्रम में नैक प्रत्यायन टीम ने आइक्यूएसी ऑफिस में आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर तथा सदस्यों के साथ एसएसआर के दस्तावेजों का मूल्यांकन एवं प्रमाणों की जांच की तथा कोऑर्डिनेटर के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रथम दिवस की अनुसूची के अंत में छात्र-छात्राओं ने नैक प्रत्यायन टीम के समक्ष उत्तराखंड की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया। दूसरे दिन नैक टीम ने विभागीय अभिलेख वित्तीय तथा विभिन्न समितियां के किए गए कार्यों की जांच की जिसके आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की जिसे टीम के चेयरपर्सन द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य को एग्जिट मीटिंग में सील बंद लिफाफे में सौंपा गया । इस प्रकार राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक का दो दिवसीय मूल्यांकन संपादित किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। नैक कार्य संपादित होने पर महाविद्यालय प्राचार्य एवं आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर ने नैक पियर के समस्त सदस्यों का  धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही निदेशक प्रतिनिधि, महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों तथा गैर शिक्षक कर्मचारीयों का भी आभार व्यक्त किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
  • धर्म और संस्कृति का संगम : ज्योतिर्मठ में आज से रामलीला महायज्ञ का भव्य शंखनाद
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.