रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नरेन्द्रनगर : गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार एवं डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 21 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 7, 2023 3:44 अपराह्न
 
टिहरी : आयुक्त, गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डाॅ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज तहसील नरेन्द्रनगर में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में 21 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जिसमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में अधिकार शिकायतें सड़क से संबंधित रही। आयुक्त, गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में पंजीकृत शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें, कोई भी शिकायत आपके स्तर पर लम्बित न रहे। कहा कि सड़क के कुछ प्रकरण काफी पुराने हैं, उनको गहनता से देखते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करायें। आयुक्त गढ़वाल मण्डल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों की निरन्तर माॅनिटरिंग कर मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में रणवीर सिंह नेगी ग्राम भैंसर्क ने शिकायत की कि हिण्डोलाखाल-सोनी-सरोली- भैंसर्क मोटर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर बरसाती स्लिप के कारण मार्ग अवरूद्ध है, जिस पर गढ़वाल आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई नरेन्द्रनगर को एक सप्ताह में शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। जुगल किशोर बहुगुणा ग्राम चमोल गांव द्वारा चमोल गांव मोटर मार्ग के डामरीकरण व पेंटिंग करवाने तथा सड़क से क्षतिग्रस्त पाईप लाइन की मरम्मत करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर गढ़वाल आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नरेन्द्रनगर एवं पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया गया कि प्रकरण को राज्य योजना में प्राथमिकता पर प्रस्तावित कर शीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें। रामपाल सिंह भण्डारी ग्राम डौंर द्वारा 2011 की आपदा में पिताजी को भवन निर्माण हेतु आंवटित भूमि में भूमि आंवटित करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर एसडीएम नरेन्द्रनगर को आवश्यक कार्यवाही कर प्रकरण को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
लमियाली के समस्त ग्रामवासियों द्वारा ग्राम बेमर-लमियाली के सम्पर्क मार्ग को स्थान बेमर से सार्वजनिक रास्ता को अतिक्रमण से खुलाने का अनुरोध किया गया, जिस पर आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी टिहरी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। वाचस्पति रयाल द्वारा हिंडोला-नाई-मंडेरी गांव- बुगाला लिंक रोड़ का काफी समय डामरीकरण न होने की शिकायत की गई, जिस जिलाधिकारी को जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। शिकायतकर्ता में सुशील धीमान वार्ड-2 मुनीकीरेती की किरायेदारी से संबंधित समस्या, ग्राम सल्डोगी के कुंवर सिंह द्वारा कास्तकारों के दाखिला अपत्ति सम्बन्धी, पूर्व प्रधान आनन्द सिंह द्वारा ग्राम स्यूड दुआधार-ग्वाड मोटर मार्ग, ग्राम प्रधान सल्डोगी-फर्त मोटर मार्ग निर्माण सम्बन्धी, ग्राम डागर खर्की के धनवीर सिंह डागर-सोनी मोटर मार्ग डामरीकरण, ग्राम अदवानी की सुमित्रा देवी द्वारा शौचालय बनवाने का अनुरोध किया गया।
इस दौरान आयुक्त, गढ़वाल मण्डल द्वारा जी-20 सम्मेलन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन के तहत उत्तराखण्ड में दो आयोजन होने हैं, जिसमें शासन से लगातार समीक्षा चल रही है, आयोजन हेतु स्थल चयनित कर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आयुक्त महोदय द्वारा जी-20 को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयान्र्तगत सभी तैयारियां/व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार, डीएफओ वी.के.सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीओ नरेन्द्रनगर रवीन्द्र कुमार चमोली, एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीइओ एल.एम. चमोला, सीवीओ आशुतोष जोशी, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, डीपीआरओ एम.एम.खान, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सुरक्षित और सतत पर्यटन के लिए आपदा प्रबंधन की प्रभावी तैयारी जरूरी – डॉ. धन सिंह रावत
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा से निपटने में AI बनेगा मददगार, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल, अब हर माह की 5 तारीख को गांव में बैठेंगे पंचायत प्रशासक
  • उत्तराखण्ड : दो राज्य आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए हर महीने मिलेंगे ₹20 हजार
  • पौड़ी गढ़वाल : डांगी में हर माह की 05 तारीख को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे प्रशासक
  • कोटद्वार : दीपावली पर बाजारों में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, बांटी मिठाई
  • 23 साल बाद फिर चर्चा में जैनी प्रकरण, बेटे की पहचान के लिए दोबारा डीएनए जांच की मांग, DGP को सौंपी शिकायत
  • अग्निवीरों को बड़ी राहत, अब चार नहीं छह साल तक कर सकेंगे सैन्य सेवा; नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला 16वाँ राज्य बना उत्तराखण्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.