सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम में नंदाष्टमी पर्व समापन : श्री कुबेर जी ने किया बदरीश पंचायत से नंदा देवी मंदिर बामणी प्रस्थान, मां नंदा के दर्शन के पश्चात श्री कुबेर देवता लौटेंगे श्री बदरीनाथ धाम

25 सितंबर को माणा घंटाकर्ण  देंगे भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति आने का आमंत्रण, मातामूर्ति उत्सव 26 सितंबर को। 

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2023 7:18 अपराह्न
 
बदरीनाथ : नंदा देवी मंदिर बामणी( बदरीनाथ) में नंदाष्टमी पर्व धूमधाम से  मनाया जा रहा है। बामणी गांव के श्रद्धालुओं द्वारा  नंदाष्टमी उत्सव में  शनिवार को शाम को बह्मकमल से मां नंदा की पूजा संपन्न हुई। आज दिन में भोग के पश्चात श्री कुबेर जी  बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह से बाहर मंदिर परिसर में आये तथा बामणी गांव को प्रस्थान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में बामणी गांव की महिलाये तथा पुरुष  तथा पश्वागण कुबेर जी को बुलावे हेतु पहुंचे थे।  इस अवसर पर कुबेर जी के पश्वा अखिल पंवार, नंदा के भगत सिह मेहता घंटाकर्ण के पश्वा संजीव भंडारी,कैलाश के पश्वा सत्यम राणा, राजेश मेहता,  पांडुकेश्वर पंचायत प्रधान बबीता पंवार, विकास सनवाल,दर्वान सनवाल आदि कुबेर जी को आमंत्रण देने आये श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अंगवस्त्र भेंटकर पश्वागणों का स्वागत किया। कुछ देर में  भक्तों के मां नंदा जागर  भजनों तथा जय घोष के साथ कुबेर जी बामणी गांव पहुंचे  सभी भक्तो को आशीर्वाद दिया।  घड़े से स्नान  पूजा- अर्चना के बाद शाम को श्री कुबेर जी बामणी गांव वापस आ जायेंगे तथा बदरीश पंचायत में विराजमान होंगे ओर उसके बाद नंदाष्टमी का समापन जायेगा।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार 25  सितंबर  को अपराह्न माणा से श्री घंटाकर्ण जी बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। तथा भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति आने का आमंत्रण देंगे। जबकि  25 सितंबर पूर्वाह्न में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा नारद उत्सव आयोजित होगा। 26 सितंबर पूर्वाह्न को उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी के प्रतिनिधि के रूप में माता मूर्ति जायेंगे तथा माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। शाम को श्री उद्धव जी वापस बदरीनाथ मंदिर पहुंच जायेंगे इस तरह मातामूर्ति उत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल  मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,विवेक थपलियाल,राजेंद्र सेमवाल, केदार सिंह रावत  अनसुया नौटियाल,अजीत भंडारी सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
  • पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर
  • एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
  • धामी सरकार के चार साल : विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल
  • पर्यटन में बढ़ते कदम : आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.