मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षक के तबादले पर रो पड़ी नंदाकिनी घाटी, 20 बरस दुर्गम में सेवा देने पर ग्रामीणों ने दी भावुक विदाई

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2024 2:36 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। ये दृश्य न तो किसी बेटी के ससुराल जाने का था, न तो नंदा देवी राजजात, लोकजात यात्रा में नंदा की डोली का कैलाश विदा होने का, बल्कि ये दृश्य शिक्षक विवेक कुमार चौधरी की विदाई समारोह का था। जिसमें हर कोई शिक्षक विवेक कुमार चौधरी के गले मिलकर रो रहे थे। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, सबकी आंखों में आंसुओं की अविरल धारा बह रही थी। सबको अपने इस शिक्षक के तबादला होने पर यहां से चले जाने का दुख है। आखिर हो भी क्यों न, 20 बरस दुर्गम में सेवा करने के बाद शिक्षक की विदाई जो हो रही थी।

गणित जैसे कठिन विषय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने दुर्गम के छात्र-छात्राओं के लिए गणित विषय को रुचिकर और सरल बनाया। जिस कारण विगत 20 बरसों से राजकीय इंटर कॉलेज बूरा में कोई भी छात्र गणित विषय में फेल नहीं हुआ। हर बार रिजल्ट सौ फीसदी। बेहद मिलनसार, मृदभाषी, सरल, सौम्य और प्रतिभा के धनी शिक्षक विवेक कुमार चौधरी जैसे शिक्षकों की वजह से गुरुओं का मान बढ़ा है। 20 बरस की सेवा के बाद ग्रामीणों ने हर घर से विदा करते हुए विदाई दी। शिक्षक नरेंद्र चौहान, आनंदपाल, सोहन कठैत ने बताया की शायद ये पहला अवसर होगा जब घर-घर से किसी शिक्षक को ऐसी यादगार विदाई दी होगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2005 से सीमांत जनपद चमोली की नंदाकिनी घाटी के राजकीय इंटर कॉलेज बूरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक विवेक कुमार चौधरी की जो विदाई हुई है वैसी विदाई हर कोई शिक्षक अपने लिए चाहेगा। ग्रामीणों ने फूलमाला और ढोल दमाऊं, घोड़े, बैंड बाजे के संग कभी न भूलने वाली विदाई दी। विवेक कुमार चौधरी विगत 20 सालों से नंदाकिनी घाटी के अतिदूरस्थ विद्यालय बूरा में तैनात थे, जहां आज लोग दुर्गम स्थानों पर नौकरी नहीं करना चाहते है तो वहीं गुरू विवेक कुमार चौधरी नें दुर्गम को ही अपनी कर्मस्थली बना डाला और उसे अपनी मेहनत से सींचा और संवारा। विवेक कुमार चौधरी नें गुरु द्रोण की नयी परिभाषा गढ़ डाली है जो शिक्षा महकमे सहित अन्य सरकारी सेवको के लिए नजीर है। उन्होंने एक मिशाल पेश की है। आज उनके विदाई समारोह में एक नही दो नहीं बल्कि पूरी नंदाकिनी घाटी के गांवों के ग्रामीण और स्कूल के बच्चे उनके विदाई समारोह में फफक कर रो पड़े, हर किसी की आंखों में आंसुओं की अविरल धारा बह रही थी। शायद ही अब उन्हें विवेक कुमार चौधरी जैसे शिक्षक मिल पाये। आज के दौर में ऐसी विदाई हर किसी को नसीब नहीं होती है। गुरू विवेक कुमार चौधरी ने गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन कर समाज में एक मिशाल पेश की है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.