posted on : सितम्बर 2, 2022 5:01 अपराह्न
सतपुली । सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान चलाया जिसमें आठ व्यापारियों के चालान काटे गए । नगर पंचायत सतपुली के अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत सतपुली के कर्मचारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन के विरुद्ध अभियान चलाया जिसमें विभिन दुकानों में छापेमारी की गई । जिसमें 8 व्यापारियों के द्वारा पॉलीथिन प्रयोग किया जा रहा था सभी 8 व्यापारियों का चालान कर 1980 रूपए की वसूली की गई व लगभग पांच किलो पॉलीथिन भी जब्त की गई।


