रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नाबार्ड द्वारा वित्तीय समावेशन, माइक्रोफाइनेंस एवं ENGAGE पोर्टल पर कार्यशाला का किया आयोजन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2026 5:27 अपराह्न
  • वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर
  • FIF समर्थित वित्तीय समावेशन एवं माइक्रोफाइनेंस योजनाओं, क्रियान्वयन दिशा-निर्देशों और ENGAGE पोर्टल के उपयोग पर दी गई जानकारी
  • परियोजना क्रियान्वयन, अनुदान के प्रभावी उपयोग तथा समयबद्ध दावा प्रबंधन पर हितधारकों ने किया विचार-विमर्श

देहरादून : शुक्रवार को नाबार्ड, उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा वित्तीय समावेशन निधि समर्थित वित्तीय समावेशन, माइक्रोफाइनेंस पहल एवं ENGAGE पोर्टल विषय पर एक हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड ने की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाने तथा सतत आजीविका अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यशाला में अमित यादव, सहायक प्रबंधक, नाबार्ड ने FIF समर्थित वित्तीय समावेशन एवं माइक्रोफाइनेंस योजनाओं, उनके क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देशों, अनुपालन आवश्यकताओं तथा नाबार्ड के डिजिटल अनुदान प्रबंधन मंच ENGAGE पोर्टल पर विस्तृत प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में प्रस्ताव प्रस्तुत करने, दावों के निस्तारण, परियोजना अनुश्रवण एवं विकासात्मक पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यशाला में भारतीय रिज़र्व बैंक, उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वाणिज्यिक बैंकों, सहकारी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों तथा अन्य हितधारक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नाबार्ड के महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक एवं जिला विकास प्रबंधक भी हाइब्रिड माध्यम से उपस्थित रहे। इस अवसर पर FIF समर्थित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुदान के बेहतर उपयोग तथा ENGAGE पोर्टल के माध्यम से परियोजना एवं दावा प्रबंधन को अधिक सुगम बनाने पर सार्थक चर्चा की गई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.