रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योतिर्मठ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ पौराणिक तिमुंडिया मेला

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2026 12:50 पूर्वाह्न

ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ स्थित प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में शनिवार को ‘त्रिमुडिया मेले’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसके साथ ही जगत के पालनहार भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की धार्मिक प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में पीपलकोटी के पास ‘ह्यूणा’ नामक स्थान पर त्रिमुडिया वीर का भारी आतंक था और वह नरबलि लिया करता था; तब माँ दुर्गा अपनी यात्रा के दौरान उसे वश में कर जोशीमठ ले आईं और शर्त रखी कि प्रतिवर्ष बद्रीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व उसे बकरे, कच्चे चावल और गुड़ का भोग लगाया जाएगा। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज देव पूजाई समिति के तत्वावधान में उग्रवीर देवता को भोग अर्पित किया गया। मेले के दौरान विभिन्न देवियों के पश्वा अवतरित हुए और उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस विशिष्ट आयोजन को संपन्न करने में रैंकवाल पंचायत की मुख्य भूमिका रही, जिनके द्वारा माता दुर्गा का आलम त्रिमुडिया वीर के लिए लाया गया।

​इस अवसर पर उपाध्यक्ष बीकेटीसी ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, देव पुजाई समीति के अध्यक्ष अनिल नंबूदरी, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र सती, सचिव प्रकाश नेगी, और कोषाध्यक्ष आशिष चंद्र सती उपस्थित रहे। साथ ही, रैंकवाल पंचायत के अध्यक्ष अनूप नेगी, उपाध्यक्ष सोहन सिंह बैजवाणी, और सचिव सुभाष पंवार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न करने में दुर्गा जी के पश्वा भोला सिंह नामण, भुवनेश्वरी के पश्वा आदित्य भूषण सती, चंडिका जी के पश्वा प्रकाश नेगी, दाणी माता के पश्वा अंकित मेहरा और त्रिमुडिया के पश्वा कन्हैया बेजवाड़ी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
  • चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार
  • देहरादून में हुई फ्लिपकार्ट मिनट्स की लॉन्चिंग, तेज डिलीवरी और रोजगार के नए अवसरों के साथ स्थानीय सेलर्स और किसानों के विकास को मिलेगी गति
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – सीएम धामी
  • चारधाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
  • ग्रामोत्थान परियोजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार, दुग्ध उत्पादन और विपणन से महिलाओं को घर बैठे बेहतर आय
  • दून इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट
  • चारधाम यात्रा : सुबह चार से रात दस बजे तक ही यात्री वाहन संचालन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.