सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर क्षेत्र में फॉगिंग की धीमी कार्यवाही पर नगर आयुक्त कोटद्वार तलब

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2023 5:00 अपराह्न
 
कोटद्वार । जिलाधिकारी पौड़ी डॉ0 आशीष चौहान ने नगर निगम कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक कक्ष में डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। नगर क्षेत्र के अंतर्गत गलियों में नियमित फागिंग नहीं करने पर नगर आयुक्त कोटद्वार का स्पष्टीकरण तलब किया है। जबकि आशा कार्यकत्रियों को डोर टू डोर सर्वे में दिए गए घरों की संख्या और बैठक में प्रस्तुत आंकडों के चलते  जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अपर मुख्य  चिकित्सा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया है । जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि डेंगू रोकथाम संबंधी कार्रवाई में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी से बरती जाने वाली लापरवाही शामिल नहीं होगी। नगर क्षेत्र कोटद्वार में डेंगू पर काबू पाने के लिए कुल आठ जोनल मजिस्ट्रेट की तैनात किए गए है ।
जिलाधिकारी ने नामित जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत सेनेटरी इंस्पेक्टर और आशा कार्यकत्रियों के कार्यो पर नजर बनाए रखने को कहा। कहा कि लापरवाही बरतने वाले कार्मिक का नाम उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। बैठक में बताया गया की गत दिवस 22 सितंबर तक कोटद्वार नगर क्षेत्र के अंतर्गत डेंगू के कुल 111 मामले सामने आए थे। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आशा सुपरवाइजर के माध्यम से नगर क्षेत्र में कार्य कर रही आशा कार्यकत्रियों की क्षेत्र में  उपस्थित और सक्रियता के संबंध में फोनकॉल के माध्यम से फीडबैक भी लिया। आशा कार्यकत्रियों को डोर टू डोर सर्वे हेतु सौंपे गए घरों की संख्या और बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों में विरोधाभास को स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम कोटद्वार संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 3 दिन के अंदर सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
कहा कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए निरन्तर कार्यवाही गतिमान है। जिसके तहत गतिमान कार्यवाही की दैनिक रूप से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि आज हुई बारिश से एन्टी लार्वा स्प्रे का प्रभाव आंशिक रूप से कम हो सकता है, इसे इस हेतु अधिक प्रभावी कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-3, किशनपुर, लकड़ी पड़ाव,  शिबू नगर, वार्ड-8 और विशेष कर रेलवे स्टेशन के आसपास नियमित रूप से फोगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव करवाना सुनिश्चित करें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
  • पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर
  • एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
  • धामी सरकार के चार साल : विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल
  • पर्यटन में बढ़ते कदम : आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.