गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में कंडारा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभागों से संबंधित 50 समस्याएं हुई दर्ज, 20 का मौके पर ही निराकरण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2024 6:38 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत कंडारा में जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा 50 समस्याओं को दर्ज कराया गया जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
ग्राम पंचायत भवन कंडारा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान क्यूंजा विनीता नेगी ने क्यूंजा में राजकीय पाॅलीटेक्निक स्वीकृत कराने की मांग की। इसी तरह शिक्षक-अभिभावक संघ द्वारा राजकीय इंटर काॅलेज कंडारा में हिन्दी के रिक्त प्रवक्ता पद पर शिक्षक की तैनाती करने तथा उच्छाढुंगी के ग्रामीणों ने सहकारी मिनी बैंक में कार्य प्रणाली ऑनलाइन ढंग से करने की मांग की। कंडारा के ग्रामीणों ने खेल मैदान के विस्तारीकरण व सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। जबकि कंडारा गांव की ही विछना देवी ने अवगत कराया कि अत्यधिक बारिश के कारण उनका आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने इसके लिए मुआवजा दिलाने तथा शांति देवी ने शौचालय निर्माण हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रार्थना की। क्यूंजा के ग्रामीण दर्शन सिंह ने स्वतंत्रता सैनानी के नाम पर मोटर मार्ग स्वीकृत करने की मांग की। कंडारा निवासी कुलदीप सिंह भंडारी ने सड़क मार्ग की दुर्दशा के साथ ही सुधारीकरण को लेकर अवगत कराया। इस तरह आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगभग 50 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें 20 शिकायतों का मौके पर ही जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव के गरीब, किसान व मातृशक्ति की समस्याओं का उनके क्षेत्र में जाकर ही समाधान किया जाए।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र से अब तक लखपति दीदी योजना के तहत 70 बहिनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। बताया कि जहां केंद्र सरकार द्वारा 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वहीं राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। अब तक राज्य में 92 हजार बहिनें लखपति दीदी बन गई हैं। इससे साबित होता है कि हम निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि आज प्राप्त शिकायतों का निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन स्तर की समस्याओं को लेकर शासन को अवगत कराया जाएगा। जबकि जिला स्तर की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सैनिक बाहूल्य क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि सरकार हर वर्ग की समस्याओं के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर रही है ताकि स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल भी लगाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 23 लोगों को संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवान, शकुंतला जगवाण, सदस्य जिला पंचायत सुमंत नेगी, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, प्रधान कंडारा ज्योति देवी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, प्र. जिला विकास अधिकारी विमल कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.