शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 10:56 अपराह्न
  • जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के तहत 88 लोग योजनाओं से लाभान्वित

पौड़ी : जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत फरसाड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं।

शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 22 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिविर में 88 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही आवेदन भी भरवाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन बुटोला, पीएमजीएसवाई से सुनीता राणा, विद्युत विभाग से मानस कुमार, पशुपालन से बालम सिंह, सिंचाई से पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.